बॉक्स ऑफिस पर लगी सभी फिल्मों की रफ्तार मानों जैसे थम सी गई है। लेकिन कम चर्चित स्टार कास्ट से सजी फिल्म '12वीं फेल' फिर भी लोगों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रही है। आलम यह है कि विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने कंगना रणौत की फिल्म 'तेजस' और 'टाइगर नागेश्वर राव' को पटखनी दे दी है। फिल्म हर दिन 'तेजस' से कई ज्यादा कमाई करने में सफल हो रही है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन बिताने के बाद 'लियो' की कमाई में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की..
विज्ञापन
2 of 5
तेजस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेजस
सबसे पहले बात करते हैं कंगना रणौत की 'तेजस' की। इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन किया है। फिल्म अच्छा खासे प्रचार-प्रसार के बाद भी दर्शकों के लिए तरस रही है। 'तेजस' की कमाई चौथे दिन से ही लाखों में पहुंच गई थी। कंगना रणौत की 'तेजस' टिकट खिड़की पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में भी विफल रही है। छह दिनों में कुल 5.15 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने छठवें दिन महज पांच लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
3 of 5
12वीं फेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
12वीं फेल
'तेजस' के साथ ही 27 अक्तूबर को रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' कंगना रणौत पर भारी पड़ रही है। सभी से सकारात्मक रिव्यू पाने वाली '12वीं फेल' बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों के मुकाबले के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। फिल्म की रफ्तार धीमी जरूर है, लेकिन यह फिर भी अच्छी कमाई कर रही है। छठवें दिन '12वीं फेल' ने 1.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका कुल कारोबार 11.69 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
लियो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लियो
दलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था। हालांकि, 14 दिन बीत जाने के बाद फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने 14वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 'लियो' का क्रेज लोगों के सिर से धीरे-धीरे उतर रहा है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो लोकेश कनराज और विजय की फिल्म ने 14 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 314.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।
टाइगर नागेश्वर राव
देश के सबसे बड़े चोर की कहानी लेकर आए रवि तेजा भी दर्शकों को लुभाने में फेल रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी उसके बाद से ही फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। फिल्म 13 दिन बॉक्स ऑफिस पर बिताने के बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में नाकाम रही है। लाखों में कमाई कर रही 'टाइगर नागेश्वर राव' ने 13वें दिन महज 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कारोबार 35.71 करोड़ रुपये हो गया है।