फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की 'ड्रग्स पार्टी' वाले वीडियो पर जावेद अख्तर ने दी अपनी प्रतिक्रिया, समर्थन में कही ये बात

Sun, 27 Sep 2020 08:19 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, जावेद अख्तर - फोटो : twitter: @karanjohar/ @Javedakhtarjadu
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के बीच पिछले साल निर्माता-निर्देशक के घर हुई पार्टी एक बार फिर से चर्चा में है। उनकी इस पार्टी में मौजूद सितारों पर ड्रग्स का सेवन करने के आरोप लगते रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में करण जौहर ने एक बयान जारी करके सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था। अब उनकी इस पार्टी पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय करते हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा बेबाकी से अपनी राय भी रखते करते हैं। उन्होंने करण जौहर की पार्टी का जिक्र करते हुए तमाम न्यूज चैनल्स पर कटाक्ष किया है। दरअसल इन दिनों न्यूज चैनल्स पर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स की जांच के अलावा करण जौहर की पार्टी खबरें ज्यादा देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कृषि विधयकों के खिलाफ सड़कों पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : Twitter: @Javedakhtarjadu
इस मामले में करण जौहर की पार्टी का समर्थन करते हुए जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'अगर करण जौहर ने अपनी पार्टी में कुछ किसानों को भी बुला लिया होता तो टीवी चैनल्स की जिंदगी आसान हो जाती। उन्हें किसानों के प्रदर्शन और करण की पार्टी में से एक को चुनना नहीं पड़ता! ऐसा लगता है कि करण की पार्टी हमारे चैनल्स की दूसरी सबसे फेवरेट 'पार्टी' है।'
 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram: karanjohar
सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार करण जौहर को निशाना बनाया जा रहा है। अब करण जौहर ने एक बयान जारी कर पूरे मामले में सफाई दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि न तो वह स्वयं कोई मादक पदार्थ लेते हैं और न ही इसके सेवन को प्रोत्साहित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram: karanjohar
दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि करण जौहर के घर पर हुई पार्टी में ड्रग्स का सेवन हुआ था। करण जौहर ने एक बयान जारी कर कहा कि 'मीडिया में ऐसी गलत खबरें फैलाई जा रही हैं कि एक पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया गया था। 2019 में ही मैं ऐसे सभी आरोपों का खंडन कर चुका हूं। वर्तमान समय में दुर्भावनापूर्ण कैंपेन चलाया जा रहा है। यह आरोप पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं। उस पार्टी में कोई ड्रग्स का सेवन नहीं हुआ था। मैं इस बारे में बात करना चाहता हूं कि मैं उन मादक पदार्थों का समर्थन नहीं करता हूं और ना ही मैं इसका प्रचार करता हूं।'

पढ़ें: सुशांत की गला घोंटकर हत्या के दावे पर रिया चक्रवर्ती के वकील ने दी प्रतिक्रिया, CBI से की ये मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें