फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान विवाद पर जावेद अख्तर की सफाई और राम्या कृष्णन की कार से मिली शराब, पांच खबरें

Sun, 14 Jun 2020 06:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
कुछ दिन पहले अजान पर दिए एक बयान के बाद जावेद अख्तर को खूब ट्रोल किया गया था। कई मुस्लिम संगठनों ने इस पर एतराज जताते हुए उनसे माफी मांगने को कहा था। अब जावेद अख्तर ने अपने उसी बयान पर सफाई देते हुए खुद को नास्तिक बताया है।

अजान विवाद पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं नास्तिक हूं जो सभी तरह की आस्थाओं के खिलाफ है

 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
साल 2020 में लगता है जैसे प्रकृति इंसान को बिलकुल बख्शने के मूड में नहीं है। कोरोना वायरस जैसी महामारी से वैसे ही इन दिनों हम लड़ रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही बीच- बीच में प्रकृति भूकंप और तूफान जैसे थपेड़े देकर संभलने का मौका नहीं दे रही। अब किसे पता था कि साल 2020 हमपर इतना भारी पड़ेगा। लोगों ने इस साल के लिए क्या-क्या तैयारियां करके रखी होंगी, लेकिन ये सब तहस-नहस हो गईं। हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान ने इस पर एक सटीक पोस्ट साझा किया।

2020 से ऐसी उम्मीदें लगाकर बैठी थीं सारा अली खान, एक झटके में टूट गया सपना


 
विज्ञापन

3 of 5
बी कन्नन - फोटो : Social Media
साउथ इंडियन सिनेमा के सिनेमैटोग्राफर बी कन्नन का निधन हो गया है। बी कन्नन ने 69 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बी कन्नन का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने 13 जून को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कन्नन के निधन पर दिल के साथ ही बढ़ती उम्र की बिमारियों का जिक्र किया जा रहा है, हालांकि पुख्ता रूप से कुछ नहीं सामने आया है।

सिनेमेटोग्राफर बी कन्नन का निधन, 50 से अधिक फिल्मों में कर चुके हैं काम

 

4 of 5
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। केवल मोहिना ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद से सभी लोग अस्पताल में भर्ती थे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि मोहिना घर वापस लौट आई हैं।

कोरोना पॉजीटिव होने के बाद भी वापस घर लौटीं मोहिना कुमारी, जानिए क्या है वजह?


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम्या कृष्णन - फोटो : social media
दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री राम्या कृष्णन एक नए विवाद में घिर गई हैं। जी टीवी उनकी जयललिता पर बनी सीरीज को प्रसारित करने की तैयारी ही कर रहा है कि इसी बीच खबर ये आ रही है कि उनकी एक गाड़ी को पुलिस ने करीब सौ बोतल शराब के साथ अपने कब्जे में ले लिया है।

फिल्म बाहुबली की इस अभिनेत्री की कार से मिला शराब की बोतलों का जखीरा, ड्राइवर गिरफ्तार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें