फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह को लेकर जावेद अख्तर ने किया ये ट्वीट, भड़कीं कंगना रणौत ने कहा- 'अगर वह आज जीवित होते तो...'

Mon, 28 Sep 2020 10:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
भगत सिंह की आज (सोमवार) जयंती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्योछावार कर दिया। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को अविभाजित भारत में लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलां है जो पंजाब(भारत) में है। पूरा देश उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है। इस बीच गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगत सिंह को लेकर किए गए एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। 
विज्ञापन

2 of 5
सरदार भगत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo
जावेद अख्तर ने अपने एक ट्वीट में लिखा- कुछ लोग न सिर्फ इस तथ्य को छुपाने की कोशिश करेंगे बल्कि मानने को भी तैयार नहीं होंगे कि शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने 'मैं नास्तिक क्यों हूं' एक लेख भी लिखा था। आप अंदाजा लगा सकते है कौन हैं ऐसे लोग ? मुझे आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह आज होते तो वह उन्हें क्या कहकर बुलाते?
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर सभी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। कुछ ने तो ट्रोल करते हुए उन्हें कहा- तुम्हारे लिए भगत सिंह मार्क्सवादी थे और अफजल गुरु देशभक्त। जब हमारे इतिहास के बारे में कुछ पता ही नहीं है तो जाहिर मत करिए। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर कंगना रणौत भी भड़क गईं।

4 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मुझे भी आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह आज जीवित होते तो क्या वह जनता द्वारा लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार के खिलाफ बागी होते? और इसके अलावा क्या वह धर्म के नाम पर अपनी भारत माता के टुकड़े होने देते? क्या वह आज भी नास्तिक रहना पसंद करते या फिर वह बसंती चोला पहनते?' कंगना का यह ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना रणौत

5 of 5
kangana ranaut
गौरतलब है कि कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो करीब करीब हर दिन किसी न किसी मुद्दे पर ट्वीट करती रहती हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से वो बॉलीवुड की पोल खोलने सहित कई सितारों पर तीखी टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में हैं। वहीं कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई के बाद से कंगना सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें