सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना ने डांस इस अंदाज में किया है, मानो वह स्टेज पर प्रस्तुति दे रही हों। लेकिन, वीडियो में सपना एक हॉल में डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ में बैकग्राउंड में अन्य डांसर्स भी सपना के साथ थिरक रहे हैं। इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा है, 'नाचो, नाचो...।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा है, 'ट्रेंडिंग रील्स।' सपना का अंदाज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फेस्टिव मूड में आ चुकी हैं। उन्होंने इस रील के साथ फैंस को दिवाली ट्रीट दी है।