फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: क्या करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने पर जान्हवी कपूर को हुआ नुकसान? बोलीं- मुझे निशाना बनाया

Wed, 23 Nov 2022 04:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' से की थी। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया। इसके अलावा, जान्हवी कपूर 'गुंजन सक्सेना' में भी नजर आईं। इस फिल्म का निर्माण भी करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया। इसी वजह से कई बार जान्हवी कपूर को ट्रोल भी होना पड़ा है। लेकिन अब जान्हवी कपूर ने इन आरोपों पर जवाब दिया है और बताया है कि करण और धर्मा द्वारा लॉन्च किए जाने से वह नफरत की शिकार हुई हैं।

विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ जुड़ाव की वजह से वह आसानी से ट्रोल हो जाती हैं? इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह बात इस वजह से भी होती है क्योंकि धर्मा एक ऐसा प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस है। मैंने महसूस किया है कि लोग जो कुछ भी कहते हैं, वो इसलिए है क्योंकि उन्हें धर्मा के बारे में जानने की जिज्ञासा है। दर्शकों में दिलचस्पी है, जो मजेदार है। हां, यह भी सच है कि साथ काम करने की वजह से मैं आसानी से नफरत की शिकार भी हुई हूं।

Amitabh Bachchan: जब देर रात घर पहुंचने पर बाबूजी ने पूछा 'क्या कर रहे हो?', अमिताभ ने सुनाया पूरा किस्सा
विज्ञापन

3 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे जान्हवी कपूर ने कहा कि मुझे करण जौहर की सलाह के बाद अपने एक्टिंग करियर को शुरू करने का कोई अफसोस नहीं है। मुझे कभी भी एक पल के लिए भी कोई पछतावा नहीं हुआ। ऐसे इसलिए है क्योंकि धर्मा और करण जौहर ने मुझे जो भी दिया है वो भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।' बता दें कि जान्हवी कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं और इसी वजह से अभिनेत्री पर समय-समय पर आरोप लगता है कि स्टारकिड होने की वजह से उन्हें यह सब मिला है। 

Anushka-Virat: 2.76 लाख के किराए के घर में रहने जा रहे हैं अनुष्का-विराट कोहली, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक
विज्ञापन

4 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म 'मिली' सिनेमाघरोंं में रिलीज हुई, जिसमें जान्हवी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। वहीं, अब जान्हवी के पास दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें फिल्म 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें