विराट-अनुष्का का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना काल के दौरान विराट और अनुष्का अलीबाग में रह रहे थे। वह जगह दोनों को इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने यहां घर खरीदने का मन बना लिया। इसके लिए उन्होंने संबंधित व्यक्ति से बात की और घर का डेकोर तय किया। चार बीएचके वाले इस फ्लैट की कीमत 10.05 करोड़ रुपये है। इस घर में चार बेडरूम्स के साथ दो बंद कार गैराज, 4 पाउडर रूम के साथ चार बाथरूम भी हैं। एक छत है, बाहर बैठकर खाने की भी व्यवस्था है, इसके अलावा प्राइवेट पूल और बहुत सारी खुली जगह के साथ स्टाफ क्वॉर्टर्स भी है। यह घर 14 से 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।