फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड ड्रेस में जान्हवी कपूर ने दिए कातिलाना पोज, तस्वीर देख धड़क उठे फैंस के दिल

Sat, 01 May 2021 01:24 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social media
कोरोना काल में मालदीव वैकेशन के लिए सेलेब्स का सबसे पसंदीदा लोकेशन बना रहा। पिछले एक साल में लगभग हर सितारा यहां छुट्टियां मनाने पहुंच चुका है। वहीं, कुछ स्टार्स तो दो बार चक्कर लगा आए हैं। ये सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर पल-पल की अपडेट अपने फैंस को देते रहते हैं। कुछ दिन पहले जान्हवी कपूर भी मालदीव पहुंची थीं। छुट्टियां मनाते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। जान्हवी ने यहां पर एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी कराया था, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social media
'धड़क' अभिनेत्री जान्हवी कपूर का ग्लैमरस फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में अभिनेत्री सफेद और नीले रंग की शिमरी बोल्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जान्हवी ने ये शूट न्यूड मेकअप के साथ करवाया है। उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social media
जान्हवी की इन फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। उनके फैंस तो अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीर में जान्हवी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। उनका खूबसूरत अंदाज देख सभी दंग हैं। बता दें कि ये फोटोशूट उन्होंने एक मैगजीन के लिए करवाया था। कवर पेज पर उनकी तस्वीर सामने भी आई है।

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social media
जान्हवी कपूर की कई अन्य तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें उन्हें एक से बढ़कर एक लुक में देखा जा रहा है। अलग-अलग रंगों के आउटफिट्स में अभिनेत्री कहर ढा रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर तो फैंस बस यही कह रहे हैं कि अभिनेत्री के आगे मालदीव की खूबसूरती भी फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social media
जान्हवी आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' में देखी गई थीं, जिसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। वहीं, अभिनेत्री अब 'गुड लक जेरी' में दिखाई देंगी। उनके पास 'दोस्ताना-2' और करण जौहर की मल्टी-स्टारर 'तख्त' जैसे प्रोजेक्ट भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें