बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक से लेकर अपनी फिल्म्स और अभिनय के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए अपने बयान से फिल्मी दुनिया में हलचल मचा दी है। जान्हवी ने अपनी चीज प्लैटर वाले क्रश विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।