फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: बॉबी देओल संग काम करने की इच्छा रखते हैं जयदीप, पोस्ट साझा कर बांधे अभिनेता की तारीफों के पुल

Wed, 06 Dec 2023 11:25 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'जाने जां' फिल्म के अभिनेता जयदीप अहलावत ने बॉबी देओल की तारीफ की है। इसके अलावा जयदीप अहलावत ने बॉबी देओल के साथ काम करने को लेकर भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल, जयदीप अहलावत - फोटो : social media
बॉबी देओल इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। 'एनिमल' में अभिनेता के नेगेटिव किरदार की हर तरफ तारीफ हो रही है। इस बीच अब 'जाने जां' फिल्म के अभिनेता जयदीप अहलावत ने बॉबी देओल की तारीफ की है। इसके अलावा जयदीप अहलावत ने बॉबी देओल के साथ काम करने को लेकर भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'जाने जां' अभिनेता जयदीप अहलावत को बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' काफी पसंद आई हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर बॉबी को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी है। तस्वीरों में बॉबी और जयदीप एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में फिल्म में बॉबी देओल के पोज को दोहराते दिख रहे है, जिसमें दोनों स्टार्स होठों पर उंगलियां रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Angelina Jolie: हॉलीवुड छोड़ने जा रहीं एंजेलिना जोली, अभिनेत्री ने खुलासे से फैंस को चौंकाया
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी देओल, जयदीप अहलावत - फोटो : social media
अभिनेता ने बॉबी से मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार मैं आपसे मिल ही लिया पाजी, 'एनिमल' फिल्म की सफलता के लिए हार्दिक बधाई।' जयदीप अहलावत ने आगे बताया कि वे दोनों जल्द ही एक साथ काम करेंगे। अभिनेता ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि हम दोनों जल्द ही एक साथ काम करते नजर आएंगे।' बॉबी देओल को टैग करते हुए लिखा, 'बहुत सारा प्यार बॉबी देओल पाजी।'
 

4 of 5
फिल्म एनिमल - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपनी आधिकारिक रिलीज के केवल 4 दिनों के भीतर ही भारत में 200 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है।

यह भी पढ़ें: The Archies: अमिताभ के नाती को आशीर्वाद देने पहुंचीं रेखा, सुहाना पर शाहरुख ने दिल खोलकर लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि 'कबीर सिंह' के बाद 'एनिमल' संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें