फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जैकलीन को लेकर बड़ा खुलासा और कटरीना-विक्की की शादी में नहीं पहुंचेंगे सलमान, पढ़ें टॉप 10 एंटरटेनमेंट

Sun, 05 Dec 2021 08:29 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : Social Media
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और छह अन्य लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट के मुताबिक रिपोर्टों के हवाले से, चंद्रशेखर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को ₹52 लाख का घोड़ा और ₹9 लाख की एक फारसी बिल्ली उपहार में दी थी। इसके अलावा चार्जशीट में एक्ट्रेस नोरा फतेही के नाम का भी जिक्र किया गया है, क्योंकि नोरा को सुकेश द्वारा एक महंगी कार गिफ्ट की गई थी। हालांकि, ईडी दोनों ही अभिनेत्रियों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।  इससे पहले मामले में नाम आने के बाद नोरा फतेही ने एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा था। अभिनेत्री ने दावा किया था कि वह किसी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले में पीड़ित हैं। ऐसे में एक गवाह होने के नाते, वह जांच में अधिकारियों का सहयोग और मदद कर रही हैं। अपने बयान में उन्होंने यह साफ किया कि वह किसी भी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं रही है। साथ ही उनका आरोपी के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है। 
 
मनी लॉड्रिंग: सुकेश चंद्रशेखर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- जैकलीन फर्नांडीज को उपहार में दिया 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की बिल्ली






 
विज्ञापन

2 of 10
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कभी अपनी निकटतम दोस्त रही कटरीना कैफ की शादी में अपनी गैरहाजिरी पक्की करने का अभिनेता सलमान खान ने हफ्तों पहले से पुख्ता इंतजाम कर रखा है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में जैसे ही शुरू होंगी, सलमान खान देश छोड़कर जा चुके होंगे। सिर्फ सलमान ही नहीं उनके करीबी कई सितारे इस हफ्ते देश छोड़कर विदेश में एक खास शो करने जा रहे हैं जिसमें अभी तक के हिसाब से तो सलमान कैंप की एक और हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज शामिल हैं, पर जिस तरह से उनका नाम लगातार विवादों में उछल रहा है, उससे लगता यही है कि जैकलीन का इस शो से पत्ता किसी भी समय कट सकता है।
 
Da Bangg 2021: कटरीना की शादी में सलमान खान की गैरहाजिरी पक्की, मुंबई तो क्या देश में भी नहीं रहेंगे


 
विज्ञापन

3 of 10
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में जारी वेडिंग सीजन के बीच इन दिनों बॉलीवुड में भी जमकर कई शादियां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच बी टाउन के सबसे चर्चित कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों- शोरों से की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कपल 9 दिसंबर को सात फेरे लेगा। ऐसे में अब शादी के लिए काफी कम दिन ही बचे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कपल ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इससे पता चलता है कि दोनों ही अपनी शादी को सिक्रेट रखना चाहते हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कटरीना के इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिजन मौजूद रहेंगे। इसी बीच हाल ही में मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत जोधपूर पहुंचे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर देखते ही अब इसका कनेक्शन विक्की और कटरीना की शादी से जोड़ा जा रहा है। खबरों को माने तो नेहा और रोहन किसी बड़ी शादी में परफॉर्म करने वाले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बिग वेडिंग कोई और नहीं बल्कि खुद विक्की कौशल और कटरीना कैफ की है। 
 
Vicky Katrina Wedding: जोधपुर में स्पॉट हुए नेहा कक्कर और रोहनप्रीत, विक्की- कटरीना की शादी में परफॉर्म करने के कयास तेज






 

4 of 10
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री में सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर रानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। हालांकि, वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही रानी के फैंस असमंजस में पड़ गए। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री हल्दी लगाए नजर आ रही हैं। फोटोज में रानी की हल्दी की रस्म होता देख कई लोगों को लग रहा है कि रानी गुपचुप तरीके से शादी कर रही हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हैं। रानी की यह तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म 'नाचे दूल्हा गली-गली' के सेट पर क्लिक की गई है। 
 
भोजपुरी: रानी चटर्जी ने शेयर की अपनी हल्दी की तस्वीरें, फोटो देख चकराया फैंस का सिर






 
विज्ञापन

5 of 10
तड़प फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक और स्टार किड की एंट्री हो चुकी है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले अहान शेट्टी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शक पहले से ही काफी उत्साहित थे। ऐसे में फिल्म की कमाई पर इसका असर देखने को मिल रहा है।  फिल्म ने रिलीज के पहले दिन जहां 4.05 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं अब दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अगर बात की जाए दो दिन में हुई कमाई की तो अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म ने कुल 8.25 करोड़ का बिजनेस किया है।
 
Tadap Box Office Collection Day 2: तड़प ने दो दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये, अंतिम और सत्यमेव जयते-2 से है मुकाबला



 
विज्ञापन

6 of 10
केबीसी 13 - फोटो : Instagram
टीवी का मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन दर्शकों के बीच खूब पसंद किया रहा है। एक तरफ जहां शो में बहुत से आम लोगों को लाखों करोड़ो रुपये जीतकर अपने सपने पूरा करने का मौका मिला है तो वहीं हर शुक्रवार किसी सेलेब्स के आ जाने से शो में चार चांद लग जाते हैं। आने वाले शानदार शुक्रवार में टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम नजर आएगी। हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें तारक मेहता शो की 21 लोगों की स्टार कास्ट अमिताभ के शो में नजर आ रही है। जेठालाल यानि दिलीप जोशी, बापूजी( अमित भट्ट) पोपटलाल(श्याम पाठक) और क्रिएटर असित कुमार मोदी ने शो में पहुंचे। यह तीनो शो में गेम खेलने वाले हैं और बाकी शो में दर्शक के रूप में बैठेंगे। इसका प्रोमो वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है।
 
KBC 13: शो में पहुंची तारक मेहता की 21 लोगों की टीम, जेठालाल की बातें सुनकर बिग बी के मुंह से निकला- हे भगवान!




 
विज्ञापन

7 of 10
सायंतनी घोष, अनुराग तिवारी - फोटो : sayantanighosh0609/instagram
इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियां भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो वहीं कुछ जोड़ियो ने हाल ही में शादी की है। कुछ ही दिन पहले सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के लीड एक्टर नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा संग सात फेरे लिए हैं। तो वहीं अब 'तेरा यार हूं मैं' सीरियल में 'दलजीत बंसल बग्गा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने भी अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से सगाई की है। 05 दिसंबर यानी आज दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सायंतनी घोष की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। एक्ट्रेस सांयतनी घोष की सगाई की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। सांयतनी और अनुराग आठ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब सगाई के बाद आज वे शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। सबसे खास बात है कि सायंतनी की रील और रियल लाइफ दोनों में ही एक ही दिन वे शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जहां सीरियल में राजीव ने दलजीत को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया तो वहीं रियल लाइफ में भी सायंतनी के लिए बहुत खास दिन रहा। 
 
Wedding Bells: सायंतनी घोष ने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से की सगाई, आज लेंगे सात फेरे





 

8 of 10
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों की झगड़े की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अपनी तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को ये बता दिया कि दोनों के बीच में सब कुछ ठीक है। इस वक्त ये कपल मालदीव्स में छुट्टियां बिता रहा है, जिसकी कई तस्वीरें मलाइका और अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मलाइका के साथ अपने वेकेशन की एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में अर्जुन और मलाइका पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो मलाइका और अर्जुन पूल में साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। ये साइकिल जिम में व्यायाम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। वीडियो में मलाइका अर्जुन को निर्देश देते हुए नजर आ रही हैं।
 
Social Media: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को दिया धक्का, कहा- ऐसी गर्लफ्रेंड को संभालना मुश्किल




 

9 of 10
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रुपाली ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। खास बात ये है कि रुपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यहां पर वह अक्सर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए खूबसूरत तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वहीं, अब रुपाली ने फैंस के बीच अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' के एक गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं और फैंस भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।    
 
Video: 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने ‘चका-चक’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल


 
विज्ञापन

10 of 10
सारा अली खान आर जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अतरंगी रे के गाने चका चक से छाई सारा अली खान इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली में हैं। उनका साथ देने उनकी मां अमृता सिंह और जाह्नवी कपूर भी दिल्ली में नजर आ रही हैं। दिल्ली की सर्दी में सारा अपनी सबसे अच्छी दोस्त जाह्नवी कपूर के साथ खूब मस्ती करती दिखीं। यहां तक कि वह अपनी मां को भी दिल्ली दर्शन कराते नजर आई हैं। सारा की खास बात है कि स्टार बनने के बाद भी उन्हें आम जिंदगी जीते देखा गया है। वह बनारस की गलियों में हो या फिर दिल्ली की सड़कों पर, वह हर छोटी छोटी चीज के मजे लेना नहीं भूलतीं। शनिवार को सारा अपनी मां अमृता के साथ दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा गई थीं। जहां उन्होंने न सिर्फ हाथ जोड़े बल्कि प्रसाद का भी मजा लिया।
 
Photos: जाह्नवी कपूर संग कुल्फी खाती दिखीं सारा अली खान, दिल्ली की सड़कों पर लिया ऑटो का मजा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें