jacqueline fernandez
वहीं जैकलीन के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो जैकलीन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है। इस शुरूआत के साथ उनका साथ देने आए हैं जाने माने फिल्म निर्माता मधु मंटेना। जैकलीन एक एक्शन फ्रैंचाइजी पर विचार कर रही हैं, यानी वह एक एक्शन सीरीज़ बनाना चाहती हैं। सूत्रों की मानें तो अभी इस एक्शन सीरीज़ की पहली फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। इसके पूरे होती ही फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाने की संभावना भी है।