फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर जबरिया जोड़ी की धीमी शुरुआत, हॉलीवुड फिल्मों ने की शानदार कमाई

Sat, 10 Aug 2019 10:07 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jabariya Jodi Hobbs & Shaw khandaani shafakhana - फोटो : amar ujala
बॉक्स ऑफिस पर इस बार का शुक्रवार काफी फीका रहा है। इस दिन चार हिंदी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन किसी को भी दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका। फिल्म इंडस्ट्री को इनमें से सबसे ज्यादा उम्मीदें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिती चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी से रहीं लेकिन इसे देखने बहुत कम दर्शक सिनेमाघरों में आए। फिल्म की ओपनिंग डे पर सुबह के शोज में थिएटर्स एक चौथाई भी नहीं भर पाए।

पढ़ें: तीसरे हफ्ते भी 'द लॉयन किंग' की धुआंधार कमाई जारी तो 'हॉब्स एंड शॉ' ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

2 of 6
Jabariya Jodi - फोटो : Social Media
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की साल की दूसरी फिल्म जबरिया जोड़ी को किसी भी फिल्म वितरण क्षेत्र में अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब में फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। पूरे देश में यह फिल्म ओपनिंग डे पर सिर्फ तीन करोड़ रुपये का कारोबार कर सकी और यह फिल्म की मेकिंग और इसके प्रचार प्रसार पर हुए खर्च को देखते हुए काफी कम माना जा रहा है। सिनेमाघरों में चल रही दूसरी फिल्मों का अब तक का कलेक्शन जानिए आगे की स्लाइड्स में।

पढ़ें: हॉब्स एंड शॉ ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई, एनसीआर के थिएटर्स ने कलेक्शन में मारी बाजी
विज्ञापन

3 of 6
khandaani shafakhana - फोटो : social media
1287 सिनेमाघरों में रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा, बादशाह और वरुण शर्मा की फिल्म खानदानी शफाखाना पहले हफ्ते में सिर्फ तीन करोड़ 41 लाख रुपये का ही कारोबार कर सकी। बिल्कुल लीक से अलग इस फिल्म का आइडिया जितना जबर्दस्त था फिल्म उतनी ही कमजोर निकली। फिल्म फैमिली ऑडियंस को थिएटर्स तक लाने में नाकाम रही। फिल्म के प्रचार प्रसार के दौरान दिखाए गए बादशाह के नखरों से भी फिल्म को काफी निगेटिव पब्लिसिटी मिली है।

पढ़ें: हॉब्स एंड शॉ की तगड़ी ओपनिंग ने तोड़ दी जजमेंटल है क्या और खानादानी शफाखाना की कमर

4 of 6
Judgementall Hai Kya - फोटो : social media
बालाजी टेलीफिल्म्स की साल की पहली फिल्म जजमेंटल है क्या दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। इस फिल्म ने पूरे देश के 891 सिनेमाघरों में दूसरे हफ्ते में सिर्फ चार करोड़ 46 लाख रुपये कमाए। फिल्म की दो हफ्तों की कुल कमाई 32 करोड़ 12 लाख रुपये रही जो फिल्म की लागत और प्रचार प्रसार में हुए खर्चे की भी मुश्किल से भरपाई कर पा रही है। कंगना रनौत को इस फिल्मी की नाकामी से बड़ा धक्का लगा है। उनकी नई फिल्म धाकड़ का टीजर भी लोगों को आकर्षित करने में इस हफ्ते नाकाम रहा।
 
विज्ञापन

5 of 6
super 30 - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर जिन पहले की फिल्मों का करिश्मा बीते हफ्ते भी बरकरार रहा, उनमें से ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने चौथे हफ्ते में नौ करोड़ 59 लाख रुपये का शानदार कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कारोबार अब 140 करोड़ 94 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म के पांचवें हफ्ते में भी अच्छा कारोबार करने की उम्मीद हैं, हालांकि यह 150 करोड़ रुपये की कमाई के जादुई आंकड़े से अब भी काफी दूर है।

पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'द लॉयन किंग' के आगे 'जजमेंटल है क्या' ने टेके घुटने', अर्जुन पटियाला भी हुई ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fast & Furious Presents Hobbs & Shaw - फोटो : file photo
बॉक्स ऑफिस पर बीते हफ्ते हॉलीवुड फिल्म हॉब्स एंड शॉ का कलेक्शन काफी दमदार रहा। फिल्म ने पहला हफ्ता पूरा होने तक देश के 1400 सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 करोड़ 17 लाख रुपये कमा लिए। वहीं, सिनेमाघरों में अब भी चल रही डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग का प्रदर्शन तीसरे हफ्ते में भी करिश्माई रहा। फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में 17 करोड़ रुपये भारत में कमाए। यह फिल्म भारत में अब तक 136 करोड़ 82 लाख रुपये कमा चुकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें