फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: प्रिंस से लेकर ठग तक के साथ जुड़ा जैकलीन का नाम, बॉलीवुड में लगाया ग्लैमर का तड़का

Fri, 11 Aug 2023 11:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला
जैकलीन फर्नांडिज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम मजबूती के साथ जमा चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की टॉप ग्लैमरस अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अब तक कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। साथ ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। खासकर जैकलीन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आज अभिनेत्री अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री के लव अफेयर्स और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिज का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन में हुआ था। साल 2009 में अभिनेत्री ने फिल्म 'अलादीन' से डेब्यू किया। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री जैकलीन साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी फेमस फॉर वेकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद भी श्रीलंका में टीवी रिपोर्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने की सोची और मॉडलिंग करने के बाद वह अभिनय की दुनिया में आ गईं। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी, खूबसूरती और दिलकश अदाओं से लोगों के दिलों पर राज किया। इसके अलावा उन्होंने निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरीं।

Tutti Frutti: दीपक किंगरानी की 'टूटी फ्रूटी' का हुआ एलान, दिखेगा वॉर डॉग सोल्जर्स और सैनिकों के बीच अटूट बंधन
विज्ञापन

3 of 7
हसन बिन राशिद अली खलीफा और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। जैकलीन का पहला बॉयफ्रेंड एक प्रिंस था। वह बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद जैकलीन का प्रिंस के साथ ब्रेकअप हो गया। हालांकि, जैकलीन ने कभी सार्वजनिक तौर पर प्रिंस के साथ अपने रिश्ते की बात को स्वीकार नहीं किया।

Bhumi Pednekar: 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म का पोस्टर देख फैंस की धड़कनें हुईं तेज
 

4 of 7
साजिद खान, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडीज का नाम बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक साजिद खान के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' की शूटिंग के दौरान जैकलीन और साजिद एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने कई इवेंट्स में एक साथ शिरकत की थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें फैली थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाया। बताया जाता है कि साजिद के पजेसिव नेचर की वजह से जैकलीन उनसे अलग हो गईं।

Pravin Tarde: सलमान पर भड़के फिल्म मुलशी पैटर्न के निर्देशक प्रवीण तरडे, बोले- एक्टर ने 'अंतिम' को बनाया कचरा
विज्ञापन

5 of 7
सलमान और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडीज के बॉयफ्रेंड की लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान और जैकलीन भी एक समय रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। दरअसल, फिल्मों में जैकलीन को सलमान खान की बदौलत कास्ट किया गया था। इसके बाद से वह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे, लेकिन ब्रेकअप के बाद से अब वह दोनों अच्छे दोस्त बने हुए हैं।

Jawan New Poster: 'डेयरिंग, डैजलिंग, डेंजरस...,' शाहरुख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर जारी
विज्ञापन

6 of 7
जैकलीन फर्नांडिज, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिज ने बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी डेट कर चुकी हैं। दरअसल, जैकलीन ने सिद्धार्थ के साथ फिल्म 'ए जैंटलमैन' में काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, सार्वजनिक तौर पर दोनों ने अपने अफेयर की बात को कबूल नहीं किया और हमेशा अपने रिश्ते पर छुट्टी साधे रहे।

Ask Srk: 'जवान में आप गंजे क्यों हो गए?', फैन के सवाल का शाहरुख खान ने खास अंदाज में दिया जवाब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जैकलीन फर्नांडिज-सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन के लव अफेयर की बात हो और महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल, इन दोनों जैकलीन सबसे ज्यादा सुकेश को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सुकेश के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने कथित तौर पर खुलासा किया था कि जैकलीन ठग सुकेश को डेट कर रही थीं। उन्होंने कहा था कि जैकलीन और सुकेश डेटिंग कर रहे थे। दोनों की कई इंटीमेट फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा सुकेश भी कई बार जेल से कथित तौर पर जैकलीन को लव लेटर लिख चुका है। हालांकि, सुकेश के साथ भी डेटिंग की खबर पर जैकलीन चुप्पी साधे रहती हैं और लोगों से उनकी निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील करती हैं।

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को फैन ने सरेआम शादी के लिए कर दिया प्रपोज, अभिनेता ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें