रानी मुखर्जी
- फोटो : social media
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में रानी मुखर्जी ने खुलासा किया कि वर्ष 2020 में उनका मिसकैरेज हो गया था। उस वक्त वह पांच माह की गर्भवती थीं। रानी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के इस दुख भरे दौर का जिक्र अपनी बीती फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के प्रमोशन के दौरान बिल्कुल नहीं किया, क्योंकि लोगों को लगता कि यह कोई प्रमोशनल तरकीब है।