मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली है। इससे पहले ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई शुरू हुई।
मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि पहले आरोप तय होने चाहिए। आप याचिका वापस ले सकती हैं। वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ बात की और कोर्ट को बताया कि वह फिलहाल अपनी याचिका वापस ले रही हैं।