लकड़बग्घा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी और वेब सीरीज में वाहवाही लूटने वाली अभिनेत्री ऋद्धि डोगरा इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। वह कहती हैं, ‘यह फिल्म जानवरों की दुर्दशा और उनके कल्याण पर आधारित है। फिल्म क दूसरी आकर्षक चीज थी एक्शन और जो किरदार मुझे निभाने को मिला। पहली फिल्म के लिए जिस तरह की कहानी मैं चाहती थी, फिल्म ‘लकड़बग्घा’ ठीक वैसी ही है।’ अंशुमन झा, ऋद्धि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा अभिनीत इस फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर 28 दिसंबर को एचबीओ साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क में होगा।