जैकी श्रॉफ
- फोटो : फाइल
'सूर्यवंशी' और 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के अलावा जैकी श्रॉफ का नाम संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंबई सागा' से भी जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर जैसे कलाकारों की एक टोली नजर आएगी। बताया जाता है कि फिल्म के निर्माताओं ने इसे ओटीटी के हवाले कर दिया है। जैकी श्रॉफ का नाम अंकुश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'फिरकी' से भी जुड़ा हुआ है। जैकी के साथ इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, संदीपा धर, केके मेनन और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।