फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से, एक्टर से शादी के बाद आलीशान जिंदगी छोड़कर चॉल में रहने चली गई थीं

Mon, 01 Feb 2021 02:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jackie shroff
एक जमाने में स्टार रहे जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। जैकी का जन्म 1 फरवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। एक बार जैकी श्रॉफ सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्होंने एक 13 साल की लड़की को देखा। देखते ही जैकी को उससे प्यार हो गया। ये लड़की कोई और नहीं, आयशा थीं जो कि आज जैकी की पत्नी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Jackie Shroff and Ayesha Shroff - फोटो : Twitter
जैकी ने जब पहली बार आयशा को देखा था तह वह 13 साल की थीं और स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी थीं। जैकी बिना डरे आयशा के पास गए और अपने बारे में बताया। जैकी तो पहली नजर में ही आयशा के दीवाने हो गए थे। आयशा कुछ रिकॉर्ड खरीदना चाहती थी, और जब जैकी ने उनकी मदद करने के लिए कहा तो आयशा को एहसास हुआ कि यह लड़का कितना अच्छा है।
विज्ञापन

3 of 5
Jackie Shroff - फोटो : Instagram
आयशा ने तब ही सोच लिया था कि वह इस शख्स से शादी करेंगी और ठीक ऐसा ही हुआ। शुरुआती दिनों में जब दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया तो जैकी चॉल में रहते थे। वहीं दूसरी ओर आयशा बड़े घर की थीं और उनकी लाइफस्टाइल जैकी से काफी अलग थी। दोनों के बीच में कभी पैसे को अहमियत नहीं आई। जैकी के साथ आयशा सड़कों पर घूमा करती थीं। उनके साथ बस में सफर करती थीं। 

4 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं जब दोनों ने एक दूसरे से शादी का फैसला किया तो आयशा की मां इससे खुश नहीं थीं। उन्होंने अपनी बेटी को लग्जरी लाइफस्टाइल दी थी ऐसे में आयशा की मां को लगता था कि उनका ऐसे लड़के से शादी करना ठीक नहीं जो चॉल में रहता है। आखिरकार दोनों के प्यार की जीत हुई। 5 जून 1987 को ये रिश्ता शादी में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी श्रॉफ परिवार के साथ - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
शादी के तीन साल बाद आयशा ने टाइगर को जन्म दिया। इसके बाद कृष्णा श्रॉफ का जन्म हुआ। आज जैकी श्रॉफ जो कुछ भी है उसका सारा श्रेय वो अपनी पत्नी आयशा को ही देते हैं। टाइगर आज बड़े स्टार बन चुके हैं वहीं कृष्णा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से चर्चा में रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें