जाने जां ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए जयदीप अहलावत ने कहा, ‘करीना कपूर ऐसी अभिनेत्री है कि जब कैमरे की नजर उनकी आंखों पर पड़ती है, तो एक बार कैमरा हिल जाता है तो हम जैसे कलाकारों की क्या हालत हुई होगी आप सोच सकते हैं। उनके साथ स्क्रीन साझा करना वास्तव में अद्भुत था क्योंकि वह एक रत्न हैं।' फिल्म 'जाने जां' कहानी माया, नरेन और करण के इर्द- गिर्द घूमती है और इसमें माया मुख्य संदिग्ध है।