फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इश्कबाज' फेम एक्टर नकुल मेहता बने पिता, पत्नी जानकी ने दिया बेटे को जन्म

Sat, 06 Feb 2021 04:33 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नकुल मेहता और जानकी मेहता - फोटो : Instagram
सुपरहिट टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ में शिवाय का किरदार निभा चुके टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और उनकी पत्नी जानकी मेहता (Jankee Mehta) के घर में नन्हा मेहमान आ गया है। जी हां, नकुल पापा बन गए हैं और जानकी ने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता ने ये खुशखबर अपने फैंस के साथ साझा की है। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नकुल मेहता के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट - फोटो : Instagram
नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका, उनके बेटे और पत्नी का हाथ दिख रहा है। एक्टर ने बेटे के हाथ की फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया है कि उनके घर में 3 फरवरी को नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है। ये पोस्ट देखते ही फैंस बेहद खुश हो गये और वो कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नकुल मेहता, जानकी पारेख - फोटो : Instagram: @jank_ee
नकुल और जानकी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और ये जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। पिछले दिनों नकुल ने पत्नी जानकी के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया था। जिसमें जानकी अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय करती हुई नजर आ रही थी।

4 of 5
नकुल मेहता और जानकी मेहता - फोटो : Instagram
तो वहीं नकुल ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में नकुल और जानकी ने अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को शेयर किया था। वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे बचपन के दोस्त नकुल और जानकी रिलेशनशिप में आए, दोनों ने शादी की और अब दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। इसके कैप्शन में नकुल ने लिखा था, 'बेस्ट फ्रेंड-गर्लफ्रेंड-मिसेस।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकुल मेहता
बता दें कि नकुल मेहता अपने मुखर अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर सामाजिक मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर नकुल मेहता ने टीवी शो ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में काम किया था। इस धारावाहिक को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसी से नकुल को पहचान मिली थी। उसके बाद उन्होंने सीरियल 'इश्कबाज' में शिवाय का किरदार निभाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें