इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद भारत में चल रहे किसान आंदोलन की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। दिल्ली बॉर्डर पर जब से किसान आंदोलन शरू हुआ है तब से बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के बीच भी ट्विटर जंग जारी है। कंगना किसान बिल पर केंद्र सरकार के समर्थन में हैं तो वहीं दिलजीत कंगना का विरोध कर रहे हैं। रिहाना के ट्वीट के बाद तो इस जंग ने और भी रफ्तार पकड़ ली है। दिलजीत दोसांझ ने आज अपना एक नया गाना 'RIRI' रिलीज किया है जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।