सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य
- फोटो : Instagram
बता दें कि सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। दोनों साउथ इंडियन इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं लेकिन अब चर्चा है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। ऐसा बताया गया कि नागा चाहते हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए फिल्में करना छोड़ दें और परिवार आगे बढ़ाएं। वहीं सामंथा अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और फिलहाल इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।