25 जनवरी को फिल्म रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दी। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान कलेक्शन के कई कीर्तिमान बना चुकी है। फिल्म पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई दिए। इस फिल्म में जॉन ने विलेन की भूमिका अदा की है, जिसका नाम जिम है। पर्दे पर पठान और जिम के फाइट और एक्शन सीन दर्शकों के दिलों को खूब जीत रहे हैं।