फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Konkona Sen Sharma: क्या अमोल पराशर को डेट कर रही हैं कोंकणा, पूर्व पति की पोस्ट से कयासों का बाजार गर्म

Thu, 25 Apr 2024 08:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोंकणा सेन शर्मा, अमोल पराशर - फोटो : इंस्टाग्राम
कोंकणा सेन शर्मा की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उम्दा अभिनेत्रियों में होती है। अब तक कई फिल्मों में वे अपनी अदाकारी से वाहवाही बटोर चुकी हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उनकी डेटिंग की खबरों ने उनके प्रशंसकों को भी हैरान कर दिया। ऐसी चर्चा है कि अभिनेत्री गुप्त रूप से अमोल पाराशर को डेट कर रही हैं।
Ayushmann Khurrana: करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बने आयुष्मान खुराना! आकाश कौशिक होंगे निर्देशक
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच कोंकणा के पूर्व पति रणवीर शौरी की पोस्ट ने चर्चाओं का बाजार और अधिक गर्म कर दिया है। हाल एक पैरोडी हैंडल ने एक ट्वीट साझा कर कहा कि रणवीर शौरी को छोड़ने और अभिनेता अमोल पाराशर को डेट करने का अभिनेत्री का सर्वश्रेष्ठ निर्णय है। इस पोस्ट पर रणवीर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस बात से पूरी तरह से सहमत हैं। 
विज्ञापन

अभिनेता की इस पोस्ट को पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है। इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये कब हुआ? कोंकणा अमोल को डेट कर रही हैं? " एक अन्य ने लिखा, "यह किसी की निजी जिंदगी है। इसमें दखल नहीं देना चाहिए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "राजनीतिक विचारधारा अलग होने का यह मतलब नहीं है कि आप उनकी व्यक्तिगत पसंद का मजाक उड़ा सकते हैं।" 

'पेज 3' और 'वेक अप सिड' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली कोंकणा ने हमेशा अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखती हैं। वहीं, 'सरदारउधम' में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले अमोल पाराशर ने अपने लव लाइफ को लोगों से दूर रखा है। डेटिंग की खबरों को लेकर दोनों ने अब तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो कोंकणा को पिछली बार 'कुत्ते' नाम की फिल्म में देखा गया था। वहीं, 2024 में उन्हें वेब सीरीज किलर सूप में देखा गया था। उनके आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है।
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली बेहद प्रभावित हैं 'चमकीला' की जिंदगी से, बोले- उन्होंने खुद को कभी स्टार समझा ही नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें