फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बने आयुष्मान खुराना! आकाश कौशिक होंगे निर्देशक

Thu, 25 Apr 2024 12:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता करण जौहर के साथ अपने पहले सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। आयुष्मान ने अपने करियर में 'विकी डोनर', 'ड्रीम गर्ल' और 'आर्टिकल 15' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अब, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयुष्मान, करण जौहर की आगामी जासूसी फिल्म में अभिनय करेंगे। अभिनेता करण जौहर के नेतृत्व वाले धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब आयुष्मान और करण दोनों एक फिल्म के लिए साथ आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना, करण जौहर के प्रोडक्शन के साथ एक नई सिनेमाई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता के बाद अभिनेता की आगामी फिल्म, प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस और प्रशंसित निर्माता गुनीत मोंगा के साथ उनके सहयोग को चिह्नित करेगी। आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित, बिना टाइटल वाली यह फिल्म जासूसी और कॉमेडी का डबल डोज देने का वादा करती है। 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, 'करण और गुनीत इस विषय को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी के साथ रोमांच और एक्शन है। साथ ही करण, गुनीत और आकाश की तिकड़ी को लगता है कि आयुष्मान खुराना इस किरदार में फिट बैठते हैं।'

Grand Premiere of Heeramandi: 'हीरामंडी' के प्रीमियर में लगा सितारों का मेला, आलिया ने लूटी महफिल

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
उम्मीद है कि यह फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी। जानकारी के अनुसार, फिल्म कुछ महीनों में फ्लोर पर आ जाएगी और शीर्षक के साथ आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी। आकाश कौशिक, जो कई कॉमेडी फिल्मों में एक लेखक के रूप में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं, इस जासूसी कॉमेडी के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 

King: डॉन बनकर दिल चुराने आ रहे हैं किंग खान, बेटी सुहाना भी देंगी साथ, उत्साह बढ़ाने वाला है नया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की तैयारियां चल रही हैं, और प्रोडक्शन टीम का लक्ष्य जून 2024 तक फिल्मांकन शुरू करना है। यह परियोजना धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बीच एक सहयोग है। हालांकि, इन खबरों पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। 

Amitabh Bachchan: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें