बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को देखकर यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये पक्का प्रेग्नेंट है'। दूसरे ने लिखा, 'ग्लोइंग मम्मी ओवरसाइज ड्रेस में'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिपाशा मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि वह कुछ महीने से ऐसे ही लूज कपड़े पहन रही हैं, ताकि टमी न दिखे'। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिपाशा की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ी हो। इससे पहले भी रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में उनके लुक को देखकर यही कयास लगाए जा रहे थे।