बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का तो मानों विवादों का पुराना रिश्ता रहा है। वह अक्सर अपने किसी ना किसी बयान को लेकर विवादों में आ जाती हैं। एक्ट्रेस के एक बयान को लेकर गीतकार जावेद अख्तर मानहानि केस दायर कराया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का तो मानों विवादों का पुराना रिश्ता रहा है। वह अक्सर अपने किसी ना किसी बयान को लेकर विवादों में आ जाती हैं। एक्ट्रेस के एक बयान को लेकर गीतकार जावेद अख्तर मानहानि केस दायर कराया था। अब इस मामले में अदालत की ओर से कंगना रणौत को झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दायर दो याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें उनके और कवि-गीतकार जावेद अख्तर के बीच की कार्यवाही को एक अन्य मजिस्ट्रेट अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अपनी बीमारी के चलते ऋषि कपूर फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उनका किरदार परेश रावल ने निभाया और फिल्म पूरी हुई। दिग्गज अभिनेता ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। तभी से फैंस को उनकी आखिरी फिल्म के आने का इंतजार था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू
- फोटो : social media
रॉनी स्क्रूवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म मिशन मजनू लंबे समय से चर्चा में है, आखिरकार अब मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन के साथ मिलकर बनाया है। मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्ट शेयर कर 'मिशन मजनू' की रिलीज डेट की जानकारी दी है।
कंगना रणौत ने शेयर की अस्मा शफीक की वीडियो
- फोटो : social media
बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वालीं अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी करती नजर आती हैं और यूपी के चुनावी नजीतो से पहले भी ऐसा ही देखने को मिला। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूक्रेन से भारत द्वारा रेस्क्यू की जाने वाली पाकिस्तानी लड़की अस्मा शफीक की एक वीडियो अपलोड करते हुए फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है।
बॉलीवुड के सिंगर और रैपर बादशाह अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने हर पार्टी की शान रहते है। अब उनका नया गना 'तबाही' रिलीज हुआ है। इस गाने में तबाही मचाने में उनका साथ तमन्ना भाटिया दे रही हैं। इंटरनेट पर यह गाना रिलीज होन के चंद घंटों में ही छा गया। साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाना की वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह बादशाह से साथ पर उनके गाने डांस करती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि चलो थोड़ी 'तबाही' मचाते हैं।
छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले शो 'अनुपमा' में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हाल ही में, अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, नंदिनी ने समर शाह के साथ अपने ऑनस्क्रीन प्रेम जीवन को समाप्त कर शो छोड़ को बीच में ही छोड़ दिया था। अब खबरें आ रहीं हैं कि अनघा जल्द ही इस चकाचौंध की दुनिया को भी अलविदा कहने वाली हैं।
सपना चौधरी के प्रशंसकों को निराश कर देनी वाली खबर सामने आई है। सपना चौधरी ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद हरियाणवी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी है। सपना चौधरी ने बताया की उनकी तबीयत खराब है। यह बात सुनकर उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर लिखा - "राम राम, तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना। जल्द मिलेंगे।" सपना का ये पोस्ट करने के बाद से ही उनके प्रशंसक चिंता में पड़ गए हैं।
फिल्म निर्माता और बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अपने काम के साथ मजेदार अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर बॉसी अंदाज में लोगों की टांग खींचती नजर आती हैं। फराह खान एक वीडियो युवा फिल्म निर्माता पुनीत मल्होत्रा के साथ ऐसे ही बॉस वाले अंदाज में मस्ती करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किए हैं। जहां एक वीडियो में पुनीत फराह को पैर की मालिश करते हुए देखा जा सकता है, तो वहीं दूसरे वीडियो में वह फराह को केक परोस रहे हैं।
इन दिनों ऑडियंस फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज देखना पसंद करती है। लोगों में वेब सीरीज देखने का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को अपनी पसंदीदा वेब सीरीज के दूसरे सीजन आने का भी इंतजार रहता है। हाल ही में जयदीप अहलावत और जीशान अयूब ने अपनी वेब सीरीज ‘ब्लडी ब्रदर्स’ के प्रमोशन के दौरान ‘पाताल लोक’ और ‘तांडव’ के दूसरे सीजन के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अहलावत और अयूब तांडव करने को बरकरार हैं, लेकिन दोनों ही सीरीज के दूसरे सीजन आने में पेंच फंस गया।
लॉकअप के हालिया एपिसोड में सायशा शिंदे, पायल रोहतगी और पूनम पांडे ने एक-दूसरे के साथ अपने निजी जीवन की कुछ कड़वी यादें साझा कीं। पूनम ने जहां अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू शोषण का आरोप लगाया, वहीं सायशा शिंदे ने भी अपने निजी जीवन से ऐसा ही अनुभव साझा किया। सायशा शिंदे, जो सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी से पहले स्वप्निल थीं, वह एक लड़के के साथ रिश्ते में थी। सायशा बताती हैं कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। अनुभव को याद करते हुए, सायशा कहती हैं, "मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया था, लेकिन यह शारीरिक नहीं था, यह मानसिक शोषण था।