फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियों में 'एयरटेल 4 जी गर्ल', इस बॉलीवुड सेलेब के साथ जुड़ रहा है नाम

Wed, 08 Jan 2020 08:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sasha Chettri - फोटो : social media
छोटे पर्दे यानी टीवी पर कई ऐसे कलाकार हैं, जिनको आप हो सकता है चेहरे से पहचानते और पसंद करते हों। लेकिन उनके बारे में आपके पास अधिक जानकारी न हो। टीवी की दुनिया की एक ऐसी ही शख्सियत हैं 'एयरटेल 4 जी गर्ल'।आम लोगों में 'एयरटेल 4 जी गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री और मॉडल साशी छेत्री हाल फिलहाल में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Sasha Chettri - फोटो : social media
दरअसल हाल फिलहाल में ऐसा सुनने को मिल रहा है कि साशी छेत्री एक बॉलीवुड सेलेब के साथ रिलेशनशिप में हैं। वैसे उनके रिलेशनशिप के बारे में बात करने से पहले जरा साशी के बारे में जान लेते हैं। साशी ने 2015 में एयरटेल के साथ जुड़ी थीं और उन्होंने एयरटेल 4 जी के लिए प्रचार किया था।
विज्ञापन

3 of 4
Sasha Chhetri and Sachin Gupta - फोटो : social media
बता दें कि साशी छेत्री देहरादून की रहने वाली हैं और देहरादून से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई की है। पढ़ाई खत्म करने के बाद साशी मुंबई चली गईं और वहां पर उन्होंने विज्ञापन की पढ़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया। काम के दौरान ही उन्हें एयरटेल के विज्ञापन में मौका मिल गया और धीरे धीरे वो हर घर में 'एयरटेल 4 जी गर्ल' के नाम से फेमस हो गईं।
विज्ञापन

4 of 4
airtel 4g girl - फोटो : file photo
इंडिया टीवी  की अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक साशा म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर सचिन गुप्ता के रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि सचिन गुप्ता मेरे डैड की मारुति और टेबल नंबर 21 में अपना म्यूजिक दिया था। हालांकि दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई , लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों साथ में नजर आ जाते हैं।

पढ़ें: जेएनयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना दीपिका को पड़ा भारी ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें