फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों पर निर्देशक का विवादित बयान, इस फिल्म को बनने में लगा 11 साल का वक्त, छह खबरें

Wed, 08 Jan 2020 08:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Anubhav Sinha, Shikara - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  छह खबरें...
विज्ञापन

2 of 7
anubhav sinha - फोटो : file photo
निर्देशक अनुभव सिन्हा का ट्वीट वायरल
'आर्टिकल 15' के निर्देशक अनुभव सिन्हा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वो भ्रष्ट पत्रकारों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। नागरिकता कानून के बाद जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर अनुभव ने ट्वीट में लिखा कि वे भ्रष्ट पत्रकारों को अपशब्द कहना और गालियां देना शुरू कर रहे हैं, किसी को भी उनकी भाषा से आपत्ति है तो अनफॉलो कर दें।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
allu arjun
पिता के लिए अल्लू अर्जुन ने की पद्मश्री की मांग
तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने पिता को देख भावुक हो गए और अपने पिता अल्लू अरविंद के लिए उन्होंने पद्मश्री की मांग कर दी। दरअसल अंग्रेजी वेबसाइट कोइमोइ के मुताबिक अल्लू ने कहा, 'मेरे दादाजी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मैं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश या किसी भी सरकार से गुजारिश करना चाहता हूं कि अगर हो सके तो मेरे पिता को भी यह सम्मान दें, क्योंकि वे इसके योग्य हैं। मेरे पिता ने तेलुगू इंडस्ट्री के लिए काफी कुछ किया  है।'
 

4 of 7
Shikara - फोटो : social media
शिकारा को बनने में लगा 11 साल का वक्त
एक लंबे अर्से के बाद विधु विनोद चोपड़ा  ने फिल्म शिकारा से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। बता दें कि इससे पहले विधु ने 2007 में रिलीज फिल्म 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' को निर्देशित किया था। शिकारा के ट्रेलर लॉन्च पर विधु ने बताया कि फिल्म को बनाने में 11 साल का वक्त लगा है। गौरतलब है कि 19 जनवरी 1990 को लाखों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया गया था। फिल्म की कहानी उस पर ही आधारित है।
विज्ञापन

5 of 7
shaan - फोटो : social media
CAA को लेकर बीजेपी ने शेयर किया आर्टिस्ट्स का वीडियो
देश में नागरिकता कानून को लेकर अभी भी बहस देखने को मिल रही है। आम समाज के साथ ही साथ बॉलीवुड भी इसमें शामिल हो गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में शान, तनिषा मुखर्जी, रणवीर शौरे, डायरेक्टर अनिल शर्मा, एक्टर अमर उपाध्याय आदि दिखाई दे रहे हैं, जो नागरिकता कानून के पक्ष में बात कर रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
KGF - फोटो : file photo
केजीएफ 2 में यश का लुक हुआ रिवील
कन्नड़ सुपरस्टार और 'केजीएफ' फिल्म स्टार यश का आज जन्मदिन है। फिलहाल में अभिनेता केजीएफ 2 शूट में बिजी हैं। जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्टर में यश का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर को फिल्म के डायरेक्टर प्रशांथ नील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rajinikanth - फोटो : Twitter
रजनीकांत की फिल्म के स्पेशल शो
तमिलनाडु सरकार ने रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म दरबार के स्पेशल शोज की इजाजत दे दी है। बता दें कि प्रदेश सरकार की इजाजत के बाद फिल्म दरबार को कुल चार दिन एक अधिक शो दिखाया जा सकता है। ये चार दिन 9 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक निर्धारित किए गए हैं। गौरतलब है कि फिल्म दरबार में रजनीकांत पुलिस के किरदार में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें