फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन जाते वक्त बाबिल को आई पिता इरफान खान की याद, कहा 'बाबा आप वहीं थे'

Sun, 13 Sep 2020 03:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k
दिवंगत अभिनेता इरफान खान का इसी साल 29 अप्रैल को निधन हो गया था। इरफान कैंसर से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान इलाज के समय उनका निधन हो गया। इरफान के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद से ही उनके बड़े बेटे बाबिल खान उनकी यादों में खोए हुए हैं। बाबिल ने एक बार फिर से अपने पिता को याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान, बाबिल - फोटो : Instagram: @babil.i.k
बाबिल अक्सर कई मौकों पर अपने पिता और दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया है। बाबिल ने इरफान की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उस समय की है जब इरफान अपनी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया है कि वो अब दोबारा लंदन जा रहे हैं। तो ऐसे समय में उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए कुछ पलों को याद किया। बाबिल ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'लंदन जा रहा हूं। एक और साल। पिछली बार लगभग इसी समय में गया था और बाबा तब वहीं थे। इस बार अजीब लग रहा है।'

4 of 5
इरफान और सुतापा - फोटो : Instagram: @sutapa
बाबिल के इस पोस्ट पर उनकी मां और इरफान की पत्नी सुतापा सिकदार ने भी कमेंट किया। उन्होंने कमेंट में अपने बेटे को शुभकामनाएं दीं। सुतापा ने लिखा, 'जाओ बेटा.. लोगों के दिल और आत्मा को जीतो.. रात की रानी की खुशबू आपको हमेशा रास्ता दिखाती रहे और आप सकुशल घर वापस लौटें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k
गौरतलब है कि बाबिल इससे पहले भी बाबिल कई मौकों पर अपने पिता को याद करते रहते हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले भी बाबिल ने एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने माता पिता का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने अपनी मां सुतापा सिकदार को ये कविता डेडिकेट की थी।

पढ़ें: NCB के निशाने पर आ सकता है करण जौहर की पार्टी का पुराना वीडियो, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें