फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन के बेटे युग ने जन्मदिन पर किया ये खास काम, तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे आप

Sun, 13 Sep 2020 02:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युग देवगन - फोटो : instagram/ajaydevgn
काजोल और अजय देवगन के दोनों बच्चे नीसा और युग लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। नीसा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं जबकि युग अभी मुंबई में पढ़ रहे हैं। युग 10 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक बेहद खास काम किया है।
विज्ञापन

2 of 5
युग देवगन - फोटो : instagram/ajaydevgn
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर युग की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वो पेड़ लगाते नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने बताया कि 10वें जन्मदिन पर युग ने पेड़ लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कल को हरा भरा बनाने के लिए काम जारी है। इससे ज्यादा मत पूछिए। हैप्पी बर्थडे युग।'
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : Instagram/kajol
काजोल ने युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया है। जिसमें युग पूल में नजर आ रहे हैं। काजोल ने लिखा कि 'मैं कुछ नहीं जानता मैं सब कुछ जानता हूं- युग देवगन- 10वें जन्मदिन की बधाई। मैं तुम्हें कितना याद कर रही हूं ये बता नहीं सकती।'

4 of 5
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : instagram/ajaydevgn
बता दें कि काजोल इन दिनों बेटी नीसा को लेकर सिंगापुर में हैं। लॉकडाउन लगने से पहले नीसा भारत आ गई थीं। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर नीसा फिर से सिंगापुर पढ़ाई के लिए चली गई हैं। ऐसे में काजोल बेटे युग को बहुत याद कर रही हैं। नीसा मुंबई में कम ही नजर आती हैं जबकि युग कभी साइकिल चलाते हुए तो कभी खेलते हुए दिख जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तानाजी - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों की बात करें तो अजय और काजोल को अंतिम बार पर्दे पर एक साथ इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में देखा गया है। अजय की अगली फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें