फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबिल-ए-तारीफ: 'मैं बाबिल हूं और...', इरफान खान के बेटे ने धर्म पूछे जाने पर दिया ये जवाब

Sat, 10 Jul 2021 06:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह पिता से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। इसके अलावा वह ट्रोलर्स को भी करारा जवाब देते हैं। हाल ही में एक यूजर ने बाबिल से पूछा कि क्या वह मुस्लिम हैं। इस पर बाबिल ने सहजता से जवाब दिया और उनका यह अंदाज अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

धर्म पूछे जाने पर बाबिल खान ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक इंस्टाग्राम यूजर को जवाब दिया, जो उनसे उनके धर्म के बारे में जानना चाहता था। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान किसी धर्म से नहीं है और वह 'सभी के लिए' हैं। बाबिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर किया है और लिखा है, 'मैं बाबिल हूं और सभी धर्म को बराबर मान्यता देता हूं।'

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाबिल आगे लिखते हैं, 'मैंने बाइबल, भगवत गीता और कुरान पढ़ी है, अभी गुरु ग्रंथ साहिब पढ़ रहा हूं और सभी धर्म को मानता हूं। हम एक दूसरे की कैसे सहायता कर सकते हैं और दूसरे को आगे बढ़ाने में कैसे मदद करते हैं यह सभी धर्मों का आधार है।'
 

 

विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram
बता दें, बाबिल खान अपने एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह फिल्म 'काला' से डेब्यू करेंगे, जिसका निर्माण अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट' कर रही है। कुछ वक्त पहले बाबिल ने सोशल मीडिया पर 'काला' का टीजर वीडियो शेयर किया था। फिल्म में बाबिल के साथ तृप्टि डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें, बाबिल की इच्छा थी कि उनके पिता उन्हें फिल्मों में कदम रखते हुए देखें। इस फिल्म को करने की जितनी ज्यादा खुशी बाबिल को है उन्हें उतना ही अफसोस है कि इरफान आज यहां मौजूद नहीं है। 

4 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल को शूजित सिरकार ने अपनी एक फिल्म में साइन किया है। बता दें, बाबिल के पिता इरफान खान भी शूजित के साथ फिल्म पीकू में काम कर चुके हैं। ‘पीकू’ में निर्देशक के तौर पर अभिनेता के साथ काम कर चुके शूजित ने कहा था कि इरफान उनके बहुत करीब थे। अब उनके जाने के बाद उनकी विरासत को बाबिल अपने अभिनय से और शूजित सरकार उनको निर्देशित कर और बॉलीवुड को एक और अच्छा कलाकार देकर आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : Instagram
इरफान खान के जाने से हर किसी की आंखे नम हो गई थीं। फिल्म जगत में लगातार सक्रिय रहने के बाद अचानक से इरफान खान गायब हो गए थे।  साल 2018 में अपने सोशल मीडिया के द्वारा इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में बताया था। हालांकि इरफान लंदन से जब अपना इलाज करवा के लौटे तो वो थोड़े ठीक होने लगे थे, लेकिन मुंबई लौटे इरफान खान की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लम्बे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद 29 अप्रैल 2020 में इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें