फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interview: भांगड़ा पा ले से पहले विकी कौशल के भाई सनी कौशल बोले, आपको अपनी रोटी खुद ही तोड़नी पड़ेगी

Wed, 25 Dec 2019 07:48 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Kaushal - फोटो : amar ujala mumbai
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विकी कौशल के भाई सनी कौशल अगले महीने डांसिंग फिल्म 'भांगड़ा पा ले' में नजर आने वाले हैं। मॉय फ्रेंड पिंटो और गुंडे में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके सनी को बतौर अभिनेता पहली पहचान फिल्म 'गोल्ड' से मिली। अपनी नई फिल्म में सनी डबल रोल में दिखेंगे।

आपको अपने भाई और पिता (शाम कौशल)  से किस तरह की सलाह मिली?
मुझे पिता का मार्गदर्शन अधिक मिला। दरअसल विकr और मुझमें मात्र डेढ़ साल का अंतर है। हमने काफी चीजें साथ साथ की हैं। पिता ने समय समय पर मुझे जरूरी सलाह दी हैं। उन्होंने अपनी आधी से अधिक जिंदगी इस इंडस्ट्री में निकाल दी है तो उनसे बेहतर मेरे लिए और कोई नहीं हो सकता था। वह मुझे सुझाव तो देते थे लेकिन हमारे बीच कोई तय बातचीत नहीं होती थी। उनसे मैंने एक खास चीज सीखी है, अपने लक्ष्य से ध्यान मत भटकने दो और मेहनत करते जाओ।
विज्ञापन

2 of 5
भाई सनी कौशल के साथ विकी कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
क्या आपने और विकी ने ऑडिशन की तैयारी भी साथ साथ की है?
हां, हमने बहुत सारे ऑडिशन्स साथ में किए हैं। हम ऑडिशन्स के लिए भी साथ में ही जाया करते थे। दरअसल जरूरत भी वैसी ही आती थी जैसे- 20-25 साल की उम्र या छह फिट हाइट जो हम दोनों की ही थी। हम काफी ऑडिशन्स के लिए घर से साथ में निकलते थे, कई बार साथ में रिजेक्ट होते थे, साथ में स्ट्रगल करते थे, कभी उसका सलेक्शन हो जाता था कभी मेरा सलेक्शन हो जाता था।
विज्ञापन

3 of 5
सनी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार ऑडिशन देने के बाद भी जब काम नहीं मिलता था तो उस दौरान खुद को सकारात्मक कैसे रखते थे?
मेरा मानना है कि आप चीजों को जितना उलझाएंगे नहीं उतना अच्छा है। सफलता हमेशा नहीं मिल सकती है। आप आगे बढ़ते हुए कई बार नीचे गिरोगे, फिर उठोगे और आगे बढ़ोगे। असफलता के बारे में अधिक सोचोगे तो वह आप पर हावी होगा। हमेशा काम करते रहना बहुत जरूरी है। जब हम करेंगे तब ही वह आएगा। उसके बिन कुछ भी नहीं हो सकता है। आपको अपनी रोटी खुद ही तोड़नी पड़ेगी।

4 of 5
Sunny Kaushal - फोटो : Social Media
पापा की कोई सलाह जो आपको आज तक याद है?
जब हम इंडस्ट्री में आए ही थे तभी पापा ने हमसे कह दिया था, मुझसे कोई उम्मीद मत रखना। यह इंडस्ट्री समुद्र है। अब अगर उतर गए हो तो खुद ही तैरना होगा। या तो तुम अभी डूब जाओ या फिर तैरना सीख लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhangra Paa Le - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म जगत में आपकी पसंद के अभिनेता कौन कौन हैं?
वैसे तो मैंने काफी लोगों का अनुसरण किया है लेकिन जब ऋतिक आए थे तो मुझे ऐसा लगा था कि बस यही हीरो है। इसके अलावा मुझे शाहरुख खान बहुत पसंद हैं। वह बड़े परदे के जादूगर हैं। इसके साथ ही दिलीप साहब, देव साहब की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें