इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 के लिए नामांकित कलाकारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार नेटफ्लिक्स को भारत सहित सात देशों से दस ग्लोबल नॉमिनेशन मिले हैं। इनमें दो नामांकन नेटफ्लिक्स इंडिया के खाते में आए हैं। एक नॉमिनेशन बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए अभिनेत्री शेफाली शाह को मिला है। उन्हें वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' में अपने किरदार के लिए यह नामांकन मिला है। वहीं दूसरा नामांकन कॉमेडी श्रेणी में 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए वीर दास को मिला है।