हंगामा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'हंगामा 2' में प्रियदर्शन के साथ काम करने के अनुभव कैसे रहे?
वह तो मेरे लिए इतना बड़ा मौका था कि प्रियदर्शन सर के साथ मुझे काम करने का मौका मिल रहा था। मेरे लिए बड़ी बात थी। मुझे बिल्कुल भी घबराहट नही थी, में तो पूरा एंजॉय कर रहा था। प्रियदर्शन सर के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, आशुतोष राणा, जॉनी लीवर, शिल्पा शेट्टी के साथ भी काम करने का मौका मिला, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। 'मलाल' के बाद यह मेरी दूसरी फिल्म थी। हर फिल्म के साथ यही कोशिश करता हूं कि जितना हो सके कुछ ना कुछ सीखने को मिले।