सिक्किम के युकसोम में एक नेपाली भाषी भूटिया परिवार में 25 फरवरी 1948 को जन्मे डैनी डेन्जोंगपा का असली नाम शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा है। लेकिन जब फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में उन्होंने दाखिला लिया तो जया भादुड़ी (बच्चन) के सुझाव पर अपना नाम डैनी रख लिया क्योंकि मूल नाम के उच्चारण में सबको समस्या आ रही थी। अपने पांच दशक के लंबे करियर में डैनी डेन्जोंगपा ने करीब 190 फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई। आखिरी बार वह राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आए। सिनेमा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए डैनी को साल 2003 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। आज उनके जन्मदिन पर साथी कलाकारों से जानते हैं 10 दिलचस्प किस्से…
विज्ञापन
2 of 10
डैनी डेन्जोंगपा, अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इंटरव्यू से खत्म हो गई दोस्ती
सबसे पहले परवीन बाबी की जिंदगी में डैनी डेन्जोंगपा की एंट्री हुई थी। चार साल तक दोनों का रिलेशन रहा था। उन दिनों अमिताभ बच्चन ने किसी इंटरव्यू में यह कह दिया कि वह डैनी डेन्जोंगपा के अच्छे दोस्त हैं। इंटरव्यू पढ़कर परवीन बॉबी के मन में यह बात बैठ गई कि डैनी, अमिताभ के दोस्त हैं तो उनके दोस्त नहीं हो सकते। परवीन बॉबी को अक्सर यह लगता था कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और अमिताभ बच्चन पर तो वह शक करती ही थीं। इस वजह से परवीन बॉबी और डैनी डेन्जोंगपा की दोस्ती टूट गई।
विज्ञापन
3 of 10
कबीर बेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैं उसका फायदा नहीं उठाना चाह रहा था
अभिनेता कबीर बेदी और डैनी डेन्जोंगपा एक साथ 'मेरा शिकार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कबीर बेदी ने अपनी आत्मकथा 'आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर' में डैनी और परवीन बॉबी के बीच रिश्ते का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, 'जब डैनी से परवीन बॉबी का ब्रेकअप हुआ तो उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक थी। मैं उसका फायदा नहीं उठाना चाह रहा था। रिश्ते का आधार आपसी संवेदनशीलता थी, लेकिन उनके साथ मेरा रिश्ता जटिल था क्योंकि परवीन की मानसिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी।'
4 of 10
डैनी डेन्जोंगपा, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मों के अलावा सारी बातें होती हैं
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के इंडस्ट्री में बहुत ही कम दोस्त हैं। उनके करीबी दोस्तों में सिर्फ तीन लोग हैं, जिनमें डैनी डेन्जोंगपा, टीनू आनंद और जैकी श्रॉफ शामिल हैं। नसीरुद्दीन शाह और डैनी डेन्जोंगपा ने 'राजकुमार', 'चाइना गेट' और 'लक्ष्मण रेखा' जैसी फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। डैनी के बारे में नसीरुद्दीन शाह कहते हैं, 'डैनी डेन्जोंगपा ज्यादातर सिक्किम ही रहते हैं। मेरा जब भी मन करता है सिक्किम मिलने चला जाता हूं और फिल्मों के अलावा सारी बातें होती हैं। प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच डैनी के साथ कुछ क्षण व्यतीत करके बहुत अच्छा लगता है।'
मैं केवल उनके साथ ही बाहर जाता हूं
अस्सी और नब्बे के दशक में अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा और जैकी श्रॉफ ने कई हिट फिल्में साथ की हैं, जिनमें जैकी श्रॉफ ने ज्यादातर नायक और डैनी ने खलनायक की भूमिकाएं निभाईं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने कहा, 'वैसे तो अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया, जूही चावला, मीनाक्षी शेषाद्रि से मेरी दोस्ती हैं। जब हम मिलते हैं तो ठीक से बातचीत करते हैं, वे मुझसे प्यार करती हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं। मेरी नजरों में उनकी इज्जत है। लेकिन मेरे सबसे घनिष्ठ मित्र डैनी हैं और मैं केवल उनके साथ ही बाहर जाता हूं। कभी-कभी अनिल कपूर के साथ भी जाता हूं। मेरी पत्नी डैनी को अपना भाई मानती हैं।'
विज्ञापन
6 of 10
संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अग्निपथ’ का असली कांचा चीना
अभिनेता संजय दत्त फिल्म 'योद्धा' और 'लक' जैसी फिल्मों में डैनी डेन्जोंगपा मे काम कर चुके हैं। 'अग्निपथ' की रीमेक में उन्होंने कांचा चीना की भूमिका निभाई थी, जो मूल फिल्म में इसी किरदार को डैनी डेन्जोंगपा निभा चुके थे। फिल्म 'अग्निपथ' के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने बताया था कि उन्होंने फिल्म में डैनी से कुछ भी कॉपी नहीं किया। डैनी के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा, 'डैनी डेन्जोंगपा एक महान अभिनेता हैं और कांचा के रूप में उन्होंने मूल फिल्म अग्निपथ में अद्भुत अभिनय किया है।'
विज्ञापन
7 of 10
डैनी डेन्जोंगपा, अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आप मेरी फिल्म के सच्चे बॉस हैं
फिल्म 'बॉस' का निर्माण खुद अभिनेता अक्षय कुमार ने अश्विन वर्दे के साथ मिलकर किया था और फिल्म का निर्देशन 'ब्लू' फेम एंथनी ने किया था। इस में डैनी डेन्जोंगपा ने सूर्या के गुरु और पिता तुल्य ताऊ जी (बिग बॉस) की भूमिका निभाई थी। और, इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सूर्या (बॉस) नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका की निभाई थी। अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह हमेशा दिग्गज अभिनेता डैनी की तरह बनने की ख्वाहिश रखते थे। अक्षय कुमार ने कहा, 'वही इंसान जो मैं कई साल से बनना चाहता था, डैनी साहब आप मेरी फिल्म के सच्चे बॉस हैं और ऐसा इंसान जो सभी पुरुषों को होना चाहिए।'
डैनी साहब हीरा हैं
निर्माता-निर्देशक सावन कुमार की फिल्म 'सनम बेवफा' में डैनी डेन्जोंगपा ने सलमान खान के पिता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान एक दिन देरी से आए जिसकी वजह से डैनी के साथ उनकी बहस हो गई। इसका असर यह हुआ कि डैनी उस हर फिल्म में काम करने से इंकार कर देते थे, जिसमें सलमान खान हीरो होते थे। हालांकि के वक्त के साथ दोनों के बीच रिश्ते सही हो गए हुए और 23 साल के बाद दोनों ने एक साथ फिल्म 'जय हो' में काम किया। इस फिल्म का निर्देशन सलमान खान के भाई सोहेल खान ने किया था। डैनी की तारीफ करते हुए सोहेल खान कहते हैं, 'मैं प्रोफेशनल और व्यक्तिगत तौर पर उनका सबसे बड़ा फैन बन गया हूं। डैनी साहब हीरा हैं और उनके साथ काम करना एक बहुत बड़े सम्मान की बात है।'
मैं हमेशा ऋणी रहूंगा
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'बलवान' से की थी। इस फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। डैनी को सुनील अपना गुरु मानते हैं, जिन्होंने उनकी एक्शन हीरो की छवि बनाने में उनकी मदद की। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं हमेशा डैनी साहब का ऋणी रहूंगा। फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे डैनी साहब को बुरी तरह से कुचल कर जमीन पर फेंकना था। मैं यह सीन करने में थोड़ा सा हिचक रहा था। जब डैनी साहब को यह पता चला, तो वह मेरे पास आए और बड़ी विनम्रता से बोले, 'अरे, अगर मुझे उठाकर नहीं पटकेगा तो दर्शक तुम्हें बलवान कैसे समझेंगे ?' मैंने वह सीन किया और जब मैंने थिएटर में फिल्म देखी, तो मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया से अभिभूत हो गया।'
जैसे 18 साल का लड़का एक्शन कर रहा हो
अभिनेता ऋतिक रोशन ने डैनी डेन्जोंगपा के साथ फिल्म 'बैंग बैंग' में साथ काम किया था। ऋतिक रोशन के डांस और फिटनेस पर सारी दुनिया फिदा है, लेकिन ऋतिक रोशन, डैनी की फिटनेस पर फिदा हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हए ऋतिक रोशन ने कहा, 'डैनी सर जिस तरह से एक्शन सीन करते थे ऐसा लगा रहा था जैसे कोई 18 साल का लड़का काम कर रहा हो। सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक वह शूटिंग करते थे, जरा सा भी थकान उनके चेहरे पर नजर नहीं आती थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारे बीच अच्छी बान्डिंग हो गई थी।'