फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: छोटे भाई पर मोहित हीरोइन के चलते नहीं बन पाई फिल्म ‘राम’, सलमान की अधूरी फिल्म की पूरी राम कहानी

Mon, 22 Jan 2024 10:59 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
पूरा देश जब प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज रहा है, इधर मुंबई में बीती शाम से ही जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में रही है, वह है सलमान खान को लेकर कोई तीन दशक पहले बननी शुरू हुई फिल्म ‘राम’। साल 1987 में रिलीज हुई मनोज कुमार की फिल्म ‘कलयुग और रामायण’ की तरह ही सलमान खान की फिल्म ‘राम’ भी रामचरित मानस की कहानी को उस दौर की कहानी की तरह पेश करने की कोशिश थी। इस फिल्म से सलमान खान के भाई सोहैल खान को बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू करना था, लेकिन उनके और उस समय की चोटी की अभिनेत्री पूजा भट्ट के बीच जो कुछ हुआ, उसने इस फिल्म को बीच में ही बंद करा देने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा भट्ट और आर श्रीनिवासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
1997 में फिल्म ‘औजार’ से बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू करने वाले अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई सोहैल खान ने इससे करीब तीन साल पहले एक और फिल्म शुरू की थी, ‘राम’। फिल्म मे सलमान खान, अरबाज खान, पूजा भट्ट और नासिर खान की मुख्य भूमिकाएं थीं। वरिष्ठ फिल्म समीक्षक रामचंद्रन श्रीनिवासन बताते हैं, ‘इस फिल्म की हीरोइन पहले सोनाली बेंद्रे थी, लेकिन किसी वजह से ये फिल्म सोनाली ने छोड़ दी और उसके बाद पूजा भट्ट की इस फिल्म में एंट्री हुई।’ पूजा भट्ट का इस फिल्म में आना ही इस फिल्म को एक नए सफर ले गया।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान-इंदरमोहन पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘राम’ के निर्माता मंसूर सिद्दीकी थे। फिल्म की शूटिंग बहुत जोर शोर से शुरू हुई थी। फिल्म में शीर्षक किरदार सलमान खान का था। वरिष्ठ फिल्म समीक्षक इंदर मोहन पन्नू बताते हैं, ‘फिल्म का जब एलान हुआ तो इसकी अनाउंसमेंट पब्लिसिटी में सलमान खान उघारे बदन हाथ में तीर कमान लिए दिखाए गए थे। तीर के अगले सिरे पर आग जलती दिखाई गई थी और जब मैंने इसकी डिजाइन के लिए सोहैल खान को बधाई दी, तो उन्होंने यही कहा कि पोस्टर में जलता हुआ तीर दिखाना उनका आइडिया था।’
Sunday Box Office: 'मेरी क्रिसमस' और 'मैं अटल हूं' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, जानें हनुमान-गुंटूर कारम का हाल?

4 of 5
सोहेल खान-पूजा भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसी फिल्म के दौरान सोहैल खान और पूजा भट्ट के करीबी रिश्तों को लेकर भी मुंबई का गॉसिप बाजार बहुत गर्म रहा। यही नहीं चर्चित फिल्म पत्रिका स्टारडस्ट के लिए दिए गए एक इंटरव्यू में कथित रूप से पूजा भट्ट ने सोहैल खान के साथ घर बसाने तक की बात की थी। कहा जाता है कि सोहैल के पिता लेखक सलीम खान को अपने बेटे का पूजा भट्ट के साथ रिश्ते में होना पसंद नहीं आया। सलमान खान ने इसे लेकर बीच बचाव की कोशिश भी की लेकिन, पूजा भट्ट को उनका ये रुख पसंद नहीं आया। सौहेल और पूजा के रिश्ते तो इसके बाद खराब हुए ही, ये फिल्म भी 40 फीसदी बनने के बाद बंद हो गई। तब से लेकर आज तक पूजा भट्ट ने सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं की है। सोहैल खान ने इसके बाद सीमा साजदेह से शादी की और पूजा ने मनीष मखीजा से, लेकिन दोनों की ही शादी टिकी नहीं।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने गाईं चौपाइयां, शंकर महादेवन ने भी गाया भजनरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने गाईं चौपाइयां, शंकर महादेवन ने भी गाया भजन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जनवरी 1995 के जिस अंक में पूजा भट्ट का चर्चित इंटरव्यू प्रकाशित हुआ, उसमें पूजा भट्ट का उल्लेख ये कहते हुए मिलता है, ‘मुझे पता है कि हमारे रिश्तों को लेकर बहुत बातें हो रही हैं और मैं इन सब पर प्रतिक्रियाएं देने में अपना समय नष्ट नहीं करना चाहती। शादी निश्चित तौर पर मेरे ख्यालों में है लेकिन सोहैल अभी निर्देशक के तौर पर एक रोमांचक सफर शुरू करने वाले हैं। मैं भी अभी दो साल और काम करना चाहती हूं और उसके बाद ही इस पर हम फैसला लेंगे। हम दोनों अपना भविष्य एक साथ देखना चाहते हैं और हम दोनों की इच्छा एक साथ रहने की है।’
Ram Mandir: अनुराधा पौडवाल की आवाज ने चलाया भक्तों पर जादू, राम लला के दरबार में गाए भजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें