अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 18 जुलाई 1989 को मुंबई में जन्मी भूमि ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से की। उन दिनों भूमि का वजन बढ़ा हुआ था और शायद इसी लिए उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका भी मिला। इस फिल्म के बाद भूमि ने ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘सांड की आंख’, ‘बाला’, ‘पति पत्नी और वो’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया। इस साल रक्षाबंधन पर उनकी फिल्म 'रक्षाबंधन' रिलीज हो रही है। भूमि की अक्षय कुमार के साथ यह दूसरी फिल्म है। अभिनय उनको विरासत में मिला है और उनकी मां सुमित्रा भी बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं। चलिए भूमि के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके कुछ अनसुने किस्से..