फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं सामंथा अक्किनेनी, कभी पैसों की तंगी ने किया था काम करने पर मजबूर

Wed, 28 Apr 2021 09:55 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram
टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Akkineni) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सामंथा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सामंथा के अभिनय को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उनकी फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में जन्मीं सामंथा अक्किनेनी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram
साल 2010 में फिल्म 'या माया चेस्वे' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वालीं सामंथा अक्किनेनी की अब हर साल कम से कम तीन-चार फिल्में रिलीज होती हैं। लगातार हिट फिल्में करने वालीं सामंथा ने कभी पैसों की तंगी के चलते फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके पहले एक्ट्रेस छोटे-मोटे पार्ट टाइम जॉब करती थीं लेकिन उससे उनका गुजारा नहीं होता था। फिर उन्होंने फिल्मों में हाथ आजमाया और आज सामंथा टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Twitter
सामंथा अब तक तमिल, मलयालम और तेलुगु में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। मुख्य रुप से तमिल में विजय सेतुपति के साथ मर्सेल और तेलुगु में रामचरण के साथ रंगस्थलम सामंथा के लिए सुपरहिट साबित हुईं। साल 2013 में सामंथा ने तेलुगू और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

4 of 7
सामंथा अक्किनेनी
सामंथा अक्किनेनी साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से तो एक हैं, इसके साथ ही वो अपने फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। सामंथा का ड्रेसिंग सेंस अक्सर सुर्खियों में आ जाता है। लोग उनके ड्रेसिंग सेंस को कॉपी तक करते हैं। एक्ट्रेस हमेशा सिंपल लुक में दिखती हैं लेकिन फिर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य से सामंथा अक्किनेनी ने शादी की है और उनका घर हैदराबाद के प्राइम लोकेशन पर है। समांथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के घर में एक बड़ा सा थियेटर रूम में हैं जहां पूरा परिवार आराम से बैठकर फिल्में देख सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Instagram
समांथा अक्किनेनी को फार्मिंग का बड़ा शौक है। उन्होंने अपने घर में ही काफी बड़ा सा फार्म बनाया हुआ है। जहां वो खुद ताजा सब्जियां भी उगाती हैं। तो वहीं उनके घर के सभी कमरे घर के दूसरे कमरे से इंटरलिंक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य
बता दें सामंथा और नागा चैतन्य की शादी को बेहद रॉयल वेडिंग माना गया था क्योंकि इसमें करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद हैदराबाद में दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया था। जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड और राजनीतिक जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के बाद सामंथा और नागचैतन्य 40 दिन के हनीमून पर गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें