फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 13: शनिवार से शुरू होने जा रहा इंडियन आइडल का सीजन 13, जजों ने देश भर में हुए ऑडिशन से छांटे नगीने

Thu, 08 Sep 2022 01:25 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
विशाल ददलानी-नेहा कक्कड़-हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनी चैनल पर 'इंडियन आइडल सीजन 13' की शुरुआत इसी हफ्ते 10 सितंबर से होने जा रही है। आदित्य नारायण जहां इस शो की मेजबानी कर रहे हैं, वही इस शो में एक बार फिर हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी की तिकड़ी जजों के तौर पर नजर आएगी। पिछले हफ्ते इसी टाइम स्लॉट पर सुपरस्टार सिंगर 2 नामक म्यूजिक रियलिटी शो सोनी पर खत्म हुआ है, जिसके विजेता जोधपुर के मोहम्मद फैज रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
विशाल ददलानी-नेहा कक्कड़-हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
'इंडियन आइडल' एक ऐसा सिंगिंग रियलिटी शो रहा है, जिसने पिछले कई सीजन से एक से बढ़कर एक प्रतिभाओं को मौका दिया है। इंडियन आइडल की शुरुआत 2004 में हुई और इसके पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत रहे। साल 2021 में इस शो का 12वां सीजन पूरा हुआ। इस शो का फिनाले इतना जबरदस्त था कि इसे लगातार 12 घंटे टीवी पर दिखाया गया था। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विजेता रहे है। 'इंडियन आइडल सीजन 13' के लिए पिछले कई महीनों में 11 शहरों में ऑडिशन हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar
इंडियन आइडल सीजन 13 की जज नेहा कक्क्ड़ कहती है, 'इंडियन आइडल के साथ मेरा रिश्ता बड़ा निजी और जज्बाती है। यही वो मंच है, जिसने कई साल पहले मुझे पहचान दी और मुझे संगीत के सफर में आगे बढ़ाया। सीजन 12 की जबर्दस्त सफलता के बाद मुझे वाकई सीजन 13 को देखने का इंतजार है। मुझे यकीन है कि सीजन 13 मौसम को संगीतमय बना देगा, क्योंकि मुझे ऑन-ग्राउंड ऑडिशन के दौरान वाकई कुछ बेमिसाल टैलेंट देखने को मिला है।'

4 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिमेश रेशमिया कहते हैं, 'बीते कुछ वर्षों में इंडियन आइडल बेमिसाल संगीत का पर्याय बन गया है। मुझे खुशी है कि मैं इस शो का हिस्सा हूं क्योंकि मैं इस शो के बहुत करीब हूं। इंडियन आइडल का टैलेंट वाकई जबरदस्त  है। इतने बड़े मंच पर इस तरह का शानदार टैलेंट और अलग-अलग म्यूजिकाना हर उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। मुझे उस सरप्राइज का इंतजार है, जो सीजन 13 के साथ आने वाला है। यह सीजन बहुत ही बेमिसाल होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ददलानी कहते हैं 'इंडियन आइडल भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिंगिंग रियलिटी शोज में से एक है। शो में भारत की विविधता और जबर्दस्त संगीत सिंगिंग टैलेंट देखने को मिलता है। यह म्यूजिक  का सीजन है, जो परिवारों को एक साथ लाता है। इस साल भी हम देशभर के कुछ ताजातरीन यंग टैलेंट को पेश करने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें