फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12 Finale: भारती सिंह ने खींची सायली कांबले के पापा की टांग, मंच पर सभी के सामने कर दिया किस

Sun, 15 Aug 2021 11:39 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल सीजन 12 - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का सीजन 12 अपने ग्रैंड फिनाले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो मे सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं और फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन का विजेता कौन बनेगा। इसके साथ ही टीवी के इतिहास में पहली बार किसी रियलिटी शो का इतना लंबा प्रसारण किया जा रहा है। फिनाले के दौरान शो के तीनों जज और कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंसेस से सबको एंटरटेन कर रहे हैं। इस फिनाले को मजेदार बनाने के लिए यहां भारती सिंह पहुंची हैं। यहां भारती महारानी बनकर पहुंचीं। इस दौरान वह सायली कांबले के पिता के साथ फुल फ्लर्ट करती नजर आईं। जैसे ही सायली के पिता स्टेज पर आते हैं तो भारती उनके माथे पर किस करती हैं। सायली के पिता खूब हंसते हैं। वहीं, सायली की मां दोनों के बीच में आती हैं और उन्हें साइड में लेकर जाती हैं। लेकिन भारती यहीं नहीं रुकीं। 
विज्ञापन

2 of 5
सायली कांबले - फोटो : instagram
वह कहती हैं कि इसमें जलने वाली क्या बात है लो मैं आपको भी कर दूं। वह कहती हैं चुंबक की तरह मुझे खींच ले और फिर वह सायली के पिता से चिपक जाती हैं। सायली की मां फिर आती हैं और कहती हैं कितनी बार बोल रही हूं फिर भी चिपक रही हो। सभी इस मोमेंट को खूब एंजॉय करते हैं।  

विज्ञापन

3 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : इंडियन आइडल 12
इसके साथ ही शो में कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक धमाकेदार परफॉरमेंस देते नजर आ रहे है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें शो के मशहूर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन एक के बाद एक जबरदस्त परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले पवन 'काफिराना' गाना गाते नजर आते हैं जिससे माहौल रोमांटिक हो जाता। इसके बाद वो 'नादान परिंदे' और 'साड्डा हक' गाने से सबके दिल में जोश भर देते हैं।

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सायली कांबले - फोटो : Instagram
पवनदीप गाने के साथ साथ स्टेज पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। उनकी जोशभरी परफॉरमेंस देखकर सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि जजेज भी खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं। अनु मलिक, हिमेशा रेशमिया, विशाल भारद्वाज, सोनू कक्कड़ सभी पवनदीप की परफॉरमेंस पर ताली बजाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि पवनदीप इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि इस सीजन की ट्रॉफी वही अपने नाम करेंगे। दूसरी तरफ बहुत से फैंस का मानना है कि अरुणिता या शनमुखप्रिया किसी भी वक्त इस खेल का पासा पलट सकती हैं और ट्रॉफी किसी के भी नाम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में इस बार संगीत जगत के कई दिग्गज सिंगर नजर आए। इस खास मौके पर अल्का यागनिक, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया, राघव सच्चर, विशाल ददलानी, मीका सिंह सहित कई सितारे शामिल होंगे। ये सभी सिंगर्स और कम्पोजर्स शो के फाइनलिस्ट के साथ परफॉर्म करेंगे। 'इंडियन आइडल 12' के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने बताया था कि 15 अगस्त की रात को 12 बजे विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें