'इंडियन आइडल' सीजन 11 टीवी पर आने वाले पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है। इस बार शो को विशाल ददलानी, अनु मलिक और नेहा कक्कड़ जज कर रहे हैं। अभी तक शो में आए कंटेस्टेंट दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहे हैं। शो में ऐसे कई मौके आते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं।