फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 11 में 'छोटू बच्चा' का गाना सुन दंग रह गईं नेहा, एक कंटेस्टेंट तो Kiss कर गया

Sat, 19 Oct 2019 04:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
indian idol - फोटो : amar ujala
'इंडियन आइडल' सीजन 11 का शानदार आगाज हो चुका है। अभी ऑडिशन चल रहा है। सोशल मीडिया पर चैनल की ओर लगातार प्रोमो वीडियो शेयर किया जा रहा है। ऐसे ही एक कंटेस्टेंट का वीडियो सामने आया है जिसकी उम्र और गायिकी को देखकर सभी जज हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : sony
वीडियो के शुरुआत में जैसे ही कंटेस्टेंट मंच पर आता है नेहा कक्कड़ कहती हैं कि 'अरे आप तो काफी छोटू बच्चे लग रहे हैं।' पंजाब से आए हरमन सिंह को देखकर विशाल पूछते हैं कि 'आपकी उम्र क्या है?' जिस पर हरमन बताते हैं कि वो अभी 14 साल के हैं। विशाल कहते हैं कि 'आप पक्का 14 साल के ही हो?' 
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : sony
इसके बाद हरमन गाना शुरू करते हैं। हरमन की गायिकी को देखकर तीनों जज तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। यही नहीं विशाल तो अपनी सीट से उठकर डांस करने लगते हैं। वहीं अनु मलिक अपने स्टाइल में कहते हैं कि दुनिया में हरमन गाना गाने के लिए ही आए हैं। हाल ही में जब एक शख्स ऑडिशन देने पहुंचा तो उसने जबरन नेहा कक्कड़ को किस कर लिया था।

4 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : sony
हरमन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। अब हरमन ऑडिशन में सेलेक्ट हुए हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में पता चल पाएगा। इस शो को इस बार नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट करेंगे। इन दिनों शो के तीनों जज कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन ले रहे हैं। हाल ही में जब एक शख्स ऑडिशन देने पहुंचा तो उसने जबरन नेहा कक्कड़ को किस कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Kakkar - फोटो : Sony Liv Video
सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कई सारे कंटेस्टेंट के ऑडिशन की झलकियां हैं। ये सभी वो प्रतियोगी हैं जिनकी परफॉर्मेस से जजेस काफी खुश हुए। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक कंटेस्टेंट खूब सारे गिफ्ट्स लेकर स्टेज पर पहुंचता है। ये कंटेस्टेंट सारे गिफ्ट्स नेहा का देता है। गिफ्ट्स देखकर नेहा खुश हो जाती हैं और उसे हग करती हैं। लेकिन तभी वो नेहा के गाल पर Kiss कर लेता है। शो के होस्ट आदित्य नारायण उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं। इसके बाद नेहा तेजी के साथ वहां से दूर हट जाती हैं। इस घटना देखकर दूसरे जज भी हैरान रह जाते हैं। 

अस्पताल से घर पहुंचते ही अमिताभ ने बीमारी पर तोड़ी चुप्पी, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी सलाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें