अनुराग बसु
- फोटो : file photo
वहीं फिल्म लूडो को लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड जीतने वाले अनुराग बासु ने भी अपने क्रू और कलाकारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, 'नॉमिनी का हिस्सा होने और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड जीतने के लिए आप सबका आभारी हूं। मैं नेटफ्लिक्स और टी-सीरीज को धन्यवाद देना चाहूंगा। ये अवॉर्ड बताता है कि चाहे जैसी परिस्थिति हो सिनेमा का जश्न हमेशा मनाया जाएगा'। बता दें कि ज्यूरी मेंबर में ऋचा चड्ढा, गुनीत मोंगा, ओनिर, ऑस्ट्रेलियन फिल्ममेकर जॉफरी राइट और ऑस्कर नॉमिनेटेड एडिटर जील बिलोक शामिल थे।