बॉलीवुड फिल्म बेलबॉटम में अभिनेत्री लारा दत्ता द्वारा निभाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जब लारा दत्ता को सुझाव दिया गया था कि वो इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाएं, तो उनको हंसी आ गई थी। इस बात का खुलासा अभिनेता अक्षय कुमार ने किया है। उनका कहना है कि लारा दत्ता को जब इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार निभाने के लिए कहा गया, तो उनको हंसी आ गई थी, क्योंकि वो सोच रही थी उनके साथ मजाक किया जा रहा है।
दरअसल, लारा दत्ता को लगा कि अक्षय कुमार उनके साथ मजाक कर रहे हैं, क्योंकि उनको अपने में और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में कोई समानता नहीं दिखी थी। लारा को लगा था कि अक्षय कुमार उनके साथ शरारत कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म बेलबॉटम के निर्माता वाशू भगनानी हैं और इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।