फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFM: विद्या बालन और मनोज बाजपेयी को मिला सम्मान, 'मिर्जापुर 2' बनी बेस्ट सीरीज, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Sat, 21 Aug 2021 12:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी, विद्या बालन, पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवॉर्ड्स का वर्चुअली आयोजन किया गया। इसके 12वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा भी कर दी गई। इस साल के फेस्टिवल में देशभर से फीचर और शॉर्ट फिल्मों की प्रभावशाली सीरीज देखने को मिलीं। बता दें कि कोविड के कारण इस अवॉर्ड का आयोजन ऑनलाइन किया किया गया। आईएफएफएम ने पंकज त्रिपाठी को लाट्रोब यूनिवर्सिटी द्वारा प्रस्तुत प्रतिष्ठित डायवर्सिटी इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इसके अलावा सोरारई पोट्टु को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सूर्या को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाली विद्या बालन को फिल्म शेरनी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवॉर्ड्स में ये बने विजेता

साथ ही मिर्जापुर को सर्वश्रेष्ठ सीरीज से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही द फैमिली मैन 2 के अभिनेता मनोज बाजपेयी और अभिनेत्री समांथा अक्किनेली को भी विजेता घोषित किया गया। सीरीज में बेस्ट परफॉरमेंस के लिए ये अवॉर्ड समांथा को दिया गया। साथ ही मनोज बाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram
मनोज बाजपेयी ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि, 'सिनेमा या सीरीज दोनों अत्यधिक सहयोगी हैं। अमेजन, राज और डीके समेत सीरीज में शामिल सभी लोगों का उल्लेख किए बिना अपने लिए ये सम्मान लेना शर्मनाक होगा लेकिन ये सीरीज के लेखक हैं जो बहुत अंतर करते हैं। ये लेखकों की टीम है इसलिए ये किरदार बनने के लिए जगह देने के लिए उनका धन्यवाद।' वहीं समांथा ने भी इस पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : Instagram
फीचर में सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस महिला का सम्मान पाने पर विद्या बालन ने कहा कि, 'मुझे शेरनी के लिए मिले इस सम्मान से मैं उत्साहित हूं जिसकी शूटिंग महामारी के बीच हुई। मैं अपने निर्देशक अमित मसुरकर और  निर्माता को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने ऐसे वक्त में भी ये काम कर दिखाया'।

4 of 5
अनुराग बसु - फोटो : file photo
वहीं फिल्म लूडो को लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड जीतने वाले अनुराग बासु ने भी अपने क्रू और कलाकारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, 'नॉमिनी का हिस्सा होने और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड जीतने के लिए आप सबका आभारी हूं। मैं नेटफ्लिक्स और टी-सीरीज को धन्यवाद देना चाहूंगा। ये अवॉर्ड बताता है कि चाहे जैसी परिस्थिति हो सिनेमा का जश्न हमेशा मनाया जाएगा'। बता दें कि ज्यूरी मेंबर में ऋचा चड्ढा, गुनीत मोंगा, ओनिर, ऑस्ट्रेलियन फिल्ममेकर जॉफरी राइट और ऑस्कर नॉमिनेटेड एडिटर जील बिलोक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म लूडो का एक दृश्य - फोटो : Instagram
यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- सोरारई पोट्टु

सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस फीमेल फीचर- विद्या बालन(शेरनी) और निमिषा सजयन( द ग्रेट इंडियन किचन)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-अनुराग बासु(लूडो) और मानद उल्लेख पृथ्वी कोननूर(पिंकी एली)

सर्वश्रेष्ठ सीरीज- मिर्जापुर सीजन 2

सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- समांथा अक्किनेनी( द फैमिली मैन 2)

सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मनोज बाजपेयी( द फैमिली मैन 2)

सिनेमा पुरस्कार में समानता( फीचर फिल्म)- द ग्रेट इंडियन किचन

सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म- फायर इन द माउंटेंस

सिनेमा पुरस्कार में विविधता- पंकज त्रिपाठी

डिसरप्टर अवॉर्ड- सनल कुमार शशिधरनी

सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री फिल्म- शटअप सोना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें