फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neville Tuli: सिनेमा की यादों का नेविल तुली ने फिर खोला पिटारा, इस बार नीलामी के लिए सामने आईं ये तस्वीरें

Sun, 13 Aug 2023 10:59 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
नेविल तुली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कभी भारतीय सिनेमा से जुड़ी अनूठी कलाकृतियों की प्रदर्शनी और फिल्म समारोह आयोजित करके सुर्खियों में आए लंदन निवासी नेविल तुली एक बार फिर सक्रिय हुए हैं। इस बार वह एक नए नाम से नीलामी बाजार में उतरे हैं और आजादी की सालगिरह के आसपास के वक्त में भारतीय सिने दर्शकों की भावनाओं को परखने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार वह तमाम ऐसी तस्वीरें, लॉबी कार्ड और फोटो लेकर आएं हैं, जिनकी नीलामी वह इस दरम्यान करने का इरादा रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बरसात की रात-शहीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बरसात एंड भारत' नामक इस नीलामी में तमाम पुरानी कलाकृतियों की नीलामी होनी है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस नीलामी का आयोजन 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच किया जाना है। नीलामी के लिए जारी विवरण में ‘बरसात की रात’, ‘शहीद’, ‘नया दौर’, ‘मदर इंडिया’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘दिल तेरा दीवाना’ आदि फिल्मों के बारे में उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुनली दत्त व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इनके अलावा एक विशेष श्रेणी के तहत सिनेमा सम्राट के नाम से मशहूर हुए अभिनेता, निर्माता, निर्देशक मनोज कुमार की फिल्मों से जुड़ी सामग्रियों की नीलामी भी प्रस्तावित है। दिग्गज चित्रकार एम. एफ. हुसैन की फिल्मों को लेकर बनाई तस्वीरें भी इनमें शामिल हैं। सुनील दत्त, वहीदा रहमान, किशोर कुमार, प्रेम धवन आदि हुनरमंदों के 30 के करीब ओरिजिनल फोटोग्राफ भी नीलाम होने जा रहे हैं। ये उन दिनों की तस्वीरें हैं जब उपरोक्त सभी कलाकार साल 1960 के दशक में सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवानों का मनोरंजन करने गए थे।
Sridevi: पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्मदिन मना रहा गूगल डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर

4 of 5
दिल तेरा दीवाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेविल तुली कहते हैं, ‘इस नीलामी के लिए हिंदी फिल्मों से जुड़े स्मृति चिह्नों का नया भारतीय बाजार तैयार करने की कोशिश की जा रही है। उनकी योजना सत्यजीत रे, अमिताभ बच्चन, राजकपूर और देव आनंद से संबंधित स्मृति चिह्नों की नीलामी भी जल्द शुरू करने की है।’ 
Vyjayanthimala: देवदास की ‘चंद्रमुखी’ बन छाईं वैजयंती माला, एकसाथ दो एक्टर्स के लिए धड़कता था अभिनेत्री का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लगान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी को लेकर नेविल इसके पहले ओसियान नाम से भी एक कोशिश कर चुके हैं। ओसियानामा और ओसियान फिल्म फेस्टिवल जैसी पहल भी तब नेविल ने की थीं।
Jawan: शाहरुख के पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह,'चलेया' गाने पर दीपिका के कमेंट ने किया कयासों का बाजार गर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें