Independence Day
- फोटो : Social Media
दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक म्यूजिशियन ने भारत के राष्ट्रगान की धुन रबाब पर निकाली। उन्होंने बाकायदा इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने यह वीडियो अपने भारतीय दर्शकों के लिए बतौर तोहफा साझा किया है। इस संगीतकार का नाम सियाल खान है। सियाल ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सरहद पार के मेरे दर्शकों के लिए एक तोहफा।'