फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: देशभक्ति से भरे 10 दमदार डायलॉग्स, जिन्हें सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे

Sat, 15 Aug 2020 07:01 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड फिल्मों के देशभक्ति से भरे डायलॉग - फोटो : सोशल मीडिया
आजादी और देशभक्ति से ओत प्रोत कई बॉलीवुड फिल्में बनी हैं। जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। बॉलीवुड की इन फिल्मों की कहानी हो या गाने हों, देशप्रेम की झलक देखने को मिलती रही है। इसी कड़ी में हम आपको फिल्मों के वो डायलॉग्स बताते हैं जिन्हें पर्दे पर सुनकर हर हिंदुस्तानी को गर्व होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- रंग दे बसंती
डायलॉग- कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता, उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है।

फिल्म में ये डायलॉग आर माधवन बोलते हैं। 'रंग दे बसंती' में आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, सोहा अली खान, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया था।
विज्ञापन

3 of 11
चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म: चक दे इंडिया
डायलॉग: मुझे स्टेट्स के नाम ना सुनाई देते हैं ना दिखाई देते हैं। सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है इंडिया।

यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म महिला हॉकी टीम पर आधारित है। फिल्म में शाहरुख खान ने कई यादगार डायलॉग दिए। शिमित अमीन ने फिल्म का निर्देशन किया।

4 of 11
बेबी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बेबी
डायलॉग- रिलीजन वाला जो कॉलम होता है उसमें हम बोल्ड और कैपिटल में इंडियन लिखते हैं।

देशभक्ति फिल्मों की बात हो और अक्षय कुमार की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था।
विज्ञापन

5 of 11
स्वदेस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- स्वदेस
डायलॉग- मैं नहीं मानता हमारा देश दुनिया का सबसे महान देश है लेकिन यह जरूर मानता हूं कि हम में काबिलियत है, ताकत है, अपने देश को महान बनाने की।

शाहरुख खान ने फिल्म में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई जो अमेरिका से वापस अपने गांव लौट आता है। फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर थे।
विज्ञापन

6 of 11
गदर: एक प्रेम कथा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- गदर: एक प्रेम कथा
डायलॉग- हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।

फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिका थी। सनी देओल वैसे भी अपने दमदार डायलॉग्स की वजह से जाने जाते हैं। इस फिल्म में भी उनका ऐसा ही ये एक मशहूर डायलॉग था। 
विज्ञापन

7 of 11
लक्ष्य - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- लक्ष्य
डायलॉग- हम में और उनमें कुछ फर्क है और ये फर्क रहना चाहिए। ये इंडियन आर्मी है। हम दुश्मनी में भी शराफत रखते हैं।

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन आर्मी जवान बने होते हैं जबकि प्रीति जिंटा एक पत्रकार होती हैं।

8 of 11
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
डायलॉग- आप नमक का हक अदा करो मैं मिट्टी का हक अदा करता हूं।

फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। अजय देवगन को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया। 

9 of 11
राजी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- राजी
डायलॉग- हमारे इतिहास में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कोई ईनाम, कोई मेडल नहीं मिलता। हम उनका नाम तक नहीं जानते। ना ही उन्हें पहचानते हैं। सिर्फ वतन के झंडे पर अपनी याद छोड़ जाते हैं।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में आलिया एक जासूस के किरदार में होती हैं।

10 of 11
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
डायलॉग- ये हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा। ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।

सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी' साल की बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म का ये डायलॉग परेश रावल ने बोला था। परेश रावल के अलावा फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी सहित अन्य कलाकार थे। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था।
विज्ञापन

11 of 11
Kesari - फोटो : file photo
फिल्म- केसरी
डायलॉग- आज मेरी पगड़ी भी केसरी और जो बहेगा मेरा लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी।

फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार का ये हिट डायलॉग था। फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई में घटी घटनाओं पर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें